दो लाख देख इमान डोल गया…रिश्तेदार ने युवक का पहले गला घोंटा फिर पेट्रोल छिड़क फूंक दिया शव

बिजनौर में एक शख्स ने दो लाख रुपये की लालच में पहले अपने रिश्तेदार को मौत के घात उतार दिया. फिर पेट्रोल छिड़ककर उसके शव को जला दिया. फिलहाल, युवक के शव की बरामदगी हो गई है. परिजनों हाथ में ब्रेसलेट के जरिए शव की शिनाख्त भी कर ली.

बिजनौर में युवक की हत्या

बिजनौर के धामपुर इलाके के तीवडी गांव में बीते महीने की आठ मार्च को अपनी रिश्तेदारी में आया हुए इसरार अली अचानक लापता हो गया था. इसरार के भाई अफसर अली ने अपने सभी रिश्तेदारों के साथ मिल कर इसरार को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. हार कर उसने धामपुर धाने के कोतवाल मृदुल कुमार सिंह को अपने भाई के लापता होने की तहरीर दी और बताया कि आखरी बार उसका भाई इसरार अली अपने रिश्तेदार आशु सिद्दीकी के घर गया गया था और उसके बाद से वह गायब है.

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तफ्तीश शुरू कर दी और आशु सिद्दीकी से कड़ाई से पूछताछ की. पहले तो आशु पुलिस टीम को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में सख्ती के आगे टूट गया. आशु ने बताया कि 8 मार्च को इसरार नूरपुर एक गाड़ी खरीदने के लिए आया था. गाड़ी खरीदने के लिए उसके पास दो लाख रुपये देख उसके मन में लालच आ गया, तो वो इसरार को दावत खिलाने के बहाने ले गया.

ऐसे हुई शव की शिनाख्त

आशु अपने दो साथियो के साथ इसरार को कार से मुरादाबाद रोड पर दौलतपुर चौकी से आगे रोमगंगा फीडर नहर के पास ले गया. यहां बीयर पीने के बाद उसने शाहनवाज़ और जाबिर के साथ मिलकर इसरार की बेरहमी से हत्या कर दी. नहर के किनारे पेट्रोल डाल कर उसकी लाश को जला दिया और चले गए. पुलिस आशु को मौके पर ले गई, जहां एक सूनसान इलाके में झाड़ियों के पास नर कंकाल मिला. उसके हाथ में ब्रेसलेट था. इसी से परिजनों ने इसरार की शिनाख्त की.

पुलिस ने क्या बताया?

बिजनौर के एस पी पूर्वी ए के श्रीवास्तव ने बताया कि इसरार के पास दो लाख रुपये देख कर आशु का इमान डोल गया. फिर उन्होने इसरार की हत्या कर सबूत मिटाने को लाश पेट्रोल डाल कर जला दी. लेकिन हत्या के एक महीने बाद आखिरकार हत्यारे आशु सिद्दीकी, जाबिर और शाहनवाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Follow Us