लग्जरी कारें, घोड़ा और हेलीकॉप्टर… कितने अमीर हैं बृजभूषण शरण और उनका परिवार?
बृजभूषण शरण सिंह और उनका परिवार एक आलीशान जीवनशैली जीते हैं. उनके पास लग्जरी कारों का बेड़ा, 2.5 करोड़ रुपये का घोड़ा और कई हेलीकॉप्टर हैं, जिनमें एक R-66 मॉडल भी शामिल है. आधिकारिक हलफनामे में उनकी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक है, साथ ही पत्नी के नाम भी करोड़ों की संपत्ति है. उनके शस्त्रागार में अत्याधुनिक हथियार और कई करोड़ की कृषि व गैर-कृषि भूमि भी है.
उत्तर प्रदेश में कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद रहे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बरी हो गए हैं. दिल्ली की अदालत ने सोमवार को फैसला सुनाते हुए उन्हें बड़ी राहत दी है. इस मामले की वजह से उनकी बड़ी किरकिरी हुई थी. यहां त कि महिला पहलवानों ने दिली के जंतर मंतर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया था. इसी विवाद की वजह से साल 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने उनका टिकट तक काट दिया था.
हालांकि छह बार सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह के प्रभाव और जनता के बीच पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उनके बेटे करण भूषण को टिकट दिया था. हालांकि आज हम उनसे जुड़े विवादों की बात नहीं कर रहे, बल्कि उनकी रईसी बताने का प्रयास कर रहे हैं. लंबे समय तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को लग्जरी कार और घुड़सवारी बहुत पसंद है. उनके गैराज में कई लग्जरी कारें खड़ी हैं. वहीं अस्तबल में खड़ा ढाई करोड़ का घोड़ा सोशल मीडिया में कई बार सुर्खियां बटोर चुका है.
खुद बताई अपनी संपत्ति
साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बृजभूषण शरण सिंह ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में पनी संपत्ति 10 करोड़ से अधिक बताई थी. वहीं उन्होंने अपनी पत्नी के पास भी 63,444,541 की संपत्ति का ब्यौरा दिया था. ये तो हुई आधिकारिक रिपोट, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में उनके पास तीन-तीन हेलिकॉप्टर होने का भी दावा किया जाता है. कहा जाता है कि इसमें से एक हेलीकॉप्टर तो उन्होंने पिछले ही साल खरीदी. यह हेलीकॉप्टर भगवा रंग का है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया में इसकी तस्वीरें शेयर की थी. आर-66 मॉडल के इस हेलिकॉप्टर की अनुमानित कीमत 7 से 8 करोड़ के बीच है.
लग्जरी गाड़ियों से भरा है गैराज
बृजभूषण शरण सिंह के गैराज में खड़ी लग्जरी गाड़ियों की लंबी फेहरिस्त है. इनमें 8 लाख की एंडेवर और 8 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो शामिल है. इसके अलावा उनकी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड दो गाड़ियां 18 लाख की टोयोटा और 20 लाख की फॉर्च्यूनर शामिल है. अभी पिछले ही साल बृजभूषण शरण सिंह ने एक लैंड रोवर डिफेंडर भी खरीदी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया था.
शस्त्रागार में एक से एक हथियार
बृजभूषण शरण सिंह के शस्त्रागार में भी एक से एक अत्याधुनिक हथियार रखे हैं. इनमें से खुद उनके ही नाम पर बने लाइसेंस में 3 हथियार दर्ज हैं. इसमें 1 पिस्टल, 1 राइफल, 1 रैपिटर है. वहीं उनकी पत्नी के नाम 1 राइफल और 1 रैपिटर है. कहा जाता है कि बृजभूषण शरण सिंह लग्जरी गाड़ियों के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों के भी बहुत शौकीन हैं.
करोड़ों की है जायदाद
बृजभूषण शरण सिंह करोड़ों की जायदाद के भी मालिक है. आधिकारिक तौर पर ही उनके पास करीब 1 करोड़ रुपये की कृषि भूमि और 2 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की गैर कृषि भूमि है. इसके अलावा 25 लाख रुपये से अधिक कीमत की कॉर्मिशियल बिल्डिंग और 2 करोड़ की रेजिडेंशियल प्रॉपर्टीज भी हैं. हालांकि उनकी जायदाद 50 करोड़ से भी अधिक होने का दावा किया जाता है.
घुड़सवारी के शौकीन हैं बृजभूषण
कहा जाता है कि बृजभूषण सिंह घुड़सवारी के भी शौकीन हैं. अभी हाल ही में उनके जन्मदिन पर एक समर्थक ने ढाई करोड़ रुपये का घोड़ा भेंट किया था. इसके अलावा एक पंजाबी समर्थक ने भी उन्हें डेढ़ करोड़ का घोड़ा गिफ्ट किया था. उनके निजी सचिव संजीव सिंह के मुताबिक वह आसपास के कार्यक्रमों में कार से जाते हैं, लेकिन दूर दराज या अन्य प्रदेशों में हेलिकॉप्टर से सफर करते हैं. इस दौरान मौका मिले पर घुड़सवारी भी करते हैं.
