फेरों से पहले सहेली ने कान में ऐसा क्या बोल दिया… दुल्हन ने किया शादी से इनकार, थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शादी में अजीब घटना हुई. वरमाला से ठीक पहले दुल्हन की सहेली ने उसके कान में कुछ कहा, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. लाख समझाने पर भी वह नहीं मानी. बिन दुल्हन दूल्हा लौट गया और मामला थाने पहुंचा. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था. शादी के रस्में चल रही थीं, इतने में नोएडा से आई दुल्हन की सहेली ने उसके कान में कुछ कह दिया. इसके बाद दुल्हन मंडप में खड़ी हो गई और तमतमाते हुए शादी से इनकार किया और मंडप से बाहर निकल गई. इस घटना के बाद समारोह में हड़कंप मच गया. दुल्हन को समझाने के काफी प्रयास हुए, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही.
आखिर में दूल्हा बिन दुल्हन के ही वापस लौट गया. मामला इटावा के वैहवा गांव के पास एक गेस्ट हाउस का है. जानकारी के मुताबिक भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तालपार (ककराई) में रहने वाले संजीव अपने परिवार के साथ नोएडा में रहकर आजीविका चलाते हैं. उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह ग्राम नगला कोरी (वैहवा) निवासी एक युवक के साथ तय किया था. शादी 20 अप्रैल को होनी थी.
क्यों आई अड़चन
दूल्हा बारात लेकर निर्धारित समय पर गेस्ट हाउस पहुंच गया. इसके बाद शादी की रस्में शुरू हो गईं. लड़की पक्ष के लोग बारात के स्वागत और आवभगत में व्यस्त हो गए. वहीं मंडप में दुल्हन को वरमाला के लिए तैयार किया जाने लगा. फिर सहेलियां दुल्हन को लेकर वरमाला के मंच पर आईं. इनमें एक सहेली उसके साथ नोएडा से ही आई थी. उसने वरमाला से ठीक पहले दुल्हन के कान में कुछ कहा. इसके बाद दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया.
थाना पहुंचा मामला
दुल्हन के बदले तेवर देखकर ना केवल दूल्हा, बल्कि दूल्हा और दुल्हन दोनों के परिजन भी हैरान रह गए. परिजनों ने दुल्हान को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही. उसने साफ कर दिया कि इस दूल्हे से उसे शादी करनी ही नहीं है. इसके बाद खूब बवाल हुआ. आखिर में दुल्हन, उसकी सहेली और परिवार लोग थाने पहुंचे. वहां से दुल्हन ने अपने माता-पिता के साथ भी जाने से मना कर दिया. कहा कि अब वह अपनी सहेली के साथ जाएगी.
