UP Board Resut: 10वीं में कशिश-अंशिका तो 12वीं में शिखा अव्वल, देखें टॉपरों की लिस्ट
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. दोनों ही कक्षाओं की टॉपर लड़कियां बनी हैं. 10 वीं में 97.83% के साथ कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया है. वहीं,12वीं में 97.60% अंक पाकर शिखा वर्मा अव्वल रही हैं.
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश शाम 4 बजे प्रयागराज में अपने कार्यालय से प्रेस कांफ्रेंस नतीजे घोषित किए. 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं की टॉपर लड़कियां हैं. दोनों का ताल्लूक सीतापुर से हैं. छात्र यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 को upmsp.edu.in और डिजीलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर विजिट कर देख सकते हैं.
हाई स्कूल में कशिश और अंशिका टॉपर
हाई स्कूल में 97.83 प्रतिशत पाकर सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर 97.50 प्रतिशत के साथ बाराबंकी की अदिति आई हैं. तीसरा स्थान 97.33 प्रतिशत के साथ सीतापुर की अर्पिता साहू, बाराबंकी की परी वर्मा और झांसी के रिषभ साहू को मिला है.
12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा बनीं टॉपर
12वीं में पहला स्थान सीतापुर की शिखा वर्मा को मिला है. उन्हें 97.60 प्रतिशत अंक मिला है. वहीं, 97.20 प्रतिशत के साथ बरेली की नंदिनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रेया वर्मा को दूसरा स्थान मिला है. 97.00 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को मिला है.
10वीं के लिए रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
12वीं के रिजल्ट के लिए यहां क्लिक करें
4 अप्रैल तक जांची गई हैं कापियां
यूपी बोर्ड ने इस बार कॉपियों का मूल्यांकन 15 दिनों में पूरा कर नया रिकॉर्ड बनाया था. 4 अप्रैल तक कॉपीज जांची गई हैं. पिछले साल बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित हुआ था और कॉपियां 1 अप्रैल तक जांची गई. लेकिन इस बार पिछली बार से दो दिन पहले ही रिजल्ट घोषित किया गया. इस बार हाई स्कूल में 90.42 और इंटरमीडिएट में 80.38 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र पास हुए, वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी थी.
यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1: यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर UP Board 10th Result 2026/UP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
स्टेप 4: स्क्रीन पर यूपी बोर्ड रिजल्ट खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें.
डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. यहां छात्र अपने एग्जाम का रिजल्ट चुनें और रोल नंबर व CAPTCHA दर्ज करें. फिर लॉग इन करने के बाद Board Results सेक्शन में जाएं. Uttar Pradesh Board of High School and Intermediate Education (UP Board) चुनें. अपनी क्लास 10वीं या फिर 12वीं सेलेक्ट करें. जरूरी जानकारी भरें. सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी. इसे डाउनलोड या सेव कर सकते हैं.
छात्र एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं अपना रिजल्ट
छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए 12वीं के छात्रों को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर अपना रोल नंबर और UP12 टाइप करके 56263 पर भेजना होगा. वहीं, 10वीं के छात्र को अपना रोल नंबर और UP12 टाइप करके 56263 पर भेजना हो इसके बाद रिजल्ट आपके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा.
