न थकान, ना नींद… 6 घंटे में मेरठ से प्रयागराज; PM इस दिन करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है. हरदोई से गुजरते हुए यह एक्सप्रेसवे प्रयागराज-मेरठ की दूरी 6 घंटे में तय करेगा, जिससे यात्रा सुगम और तेज होगी. यह उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देगा और राज्य की एक्सप्रेसवे में हिस्सेदारी 60% तक बढ़ाएगा, जो एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इसी महीने के अंत में किया जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे की खास बात यह है कि प्रयागराज से हरदोई होते हुए मेरठ तक का सफर मात्र कुछ घंटे में ही पूरा होने वाला है. अचानक उद्घाटन की तारीख पास आते ही तैयारी तेज हो चली है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. साथ ही एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. ह एक्सप्रेसवे प्रयागराज-मेरठ की दूरी 6 घंटे में तय करेगा. यह उत्तर प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा और राज्य में एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी 60% तक बढ़ाएगा, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
न थकेंगे ना ही आएगी नींद, सुहाना होगा सफर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही उत्तर प्रदेश को विकास की रफ्तार मिलने वाली है. जानकारों की माने तो प्रयागराज से चलकर हरदोई की मल्लावां विधानसभा क्षेत्र के गांव सलेमपुर और बंदीपुर से गुजर कर मेरठ तक का सफर सिर्फ 6 घंटे का होने वाला है. अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं.
हरदोई के मल्लावां से भाजपा विधायक का आशीष सिंह आशू ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है. मेरठ से प्रयागराज तक का 594 किलोमीटर का सफर काफी सुहाना होने वाला है इस एक्सप्रेसवे की खासियत यह है कि इसमें नींद और थकावट बिल्कुल नहीं आने वाली है. एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक केंद्र स्थापित की जाएंगी.
यूपी में एक्सप्रेसवे की हिस्सेदारी 60% हो जाएगी
एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से प्रदेश में आवागमन में तेजी आने वाली है विकास के नए आयाम खुलने वाले हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के एक्सप्रेसवे की अगर बात की जाए तो उत्तर प्रदेश करीब 55% एक्सप्रेसवे को लेकर हिस्सेदारी रखता है. वहीं गंगा एक्सप्रेसवे के शुरुआत होते ही यह हिस्सेदारी 60% होने जा रही है. जो यूपी के लिए काफी गौरव की बात है.
