उत्तर प्रदेश के हरदोई में पति-पत्नी के बीच हैवानियत का मामला सामने आया है. एक विवाद में पत्नी ने पति के गुप्तांग पर दांत से हमला किया, तो पति ने भी पत्नी की नाक काट ली. छह महीने पहले हुई शादी में इस खूनी संघर्ष के बाद दोनों घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हरदोई में 8वीं की छात्रा क्षमा दीक्षित की मौत ने स्कूल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पिता का आरोप है कि शिकायत करने पर शिक्षक ने छात्रा को पीटा, जिससे हाथ में फ्रैक्चर हुआ और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. आरोपी शिक्षक निलंबित कर दिए गए हैं
हरदोई में दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक बुजुर्ग की बेटी से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने उनके बेटे से मारपीट की और रात में झोपड़ी में आग लगा दी. पीड़ित परिवार ने छिपकर जान बचाई और स्थानीय पुलिस की कथित अनदेखी के बाद एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.
हरदोई डबल मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते बदले की भावना में वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपियों ने मृतक को पार्टी के बहाने बुलाकर उसी से पुलिस से बचने के तरीके पूछे और फिर बेरहमी से हत्या कर दी. इस मामले में 3 बाल अपचारियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि 2 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं.
हरदोई में एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब कथित तौर पर नशे में धुत एक युवक चलती ट्रेन के नीचे जा घुसा. घटना सीतापुर–बालामऊ रेलवे लाइन पर अटवा मुठिया और कमालपुर स्टेशन के बीच की है. ट्रेन चालक ने रियर व्यू मिरर में युवक को देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन समय रहते रुक गई और युवक की जान बच गई. रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
हरदोई के शाहाबाद SDM सुशील कुमार मिश्रा एक बार फिर विवादों में हैं. एक महिला लेखपाल ने उन पर अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच की मांग की है. हालांकि, SDM सुशील कुमार मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताया है.
हरदोई में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है. इसमें एक दंपती की करंट लगने से मौत हो गई. पत्नी पंखे का प्लग लगा रही थीं तभी उन्हें करंट लगा. पति उन्हें बचाने दौड़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए. परिजनों ने बताया कि प्लग में कटा तार था और इसी से दोनों को करंट लगा.
यूपी में प्यार के चक्कर में दो हाई-वोल्टेज ड्रामे सामने आए हैं. हरदोई में पत्नी के घर न लौटने पर पति पानी की टंकी पर चढ़ा. वहीं, मिर्जापुर में एक युवती ने प्रेमी से शादी के लिए बिजली के टावर पर चढ़कर हंगामा किया. इन घटनाओं ने रिश्तों के नए ट्रेंड को उजागर किया, जहां लोग अपनी मांगों के लिए जोखिम भरे कदम उठा रहे हैं.