क्लासरूम में ही बच्चे को बंद कर चले गए गुरूजी, घर नहीं पहुंचा छात्र तो मचा हड़कंप; पुलिस ने बचाया

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक शिक्षक की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यह टीचर स्कूल में छुट्टी के बाद एक छात्र को क्लासरूम में ही बंद कर अपने घर चले गए थे. बच्चा घंटों तक बंद रहा, उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचित कयिा. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला. इस लापरवाह शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

बच्चे को स्कूल में ही बंद कर गए टीचर

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक प्राथमिक स्कूल में टीचर की बड़ी लापरवाही सामने आया है. यह टीचर बच्चे को क्लासरूम में ही बंद कर अपने घर चला गया. इधर, बच्चा देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इतने में क्लासरूम में बंद बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीचर को बुलाकर बच्चे को बाहर निकलवाया.

मामला कासगंज में पटियाली तहसील क्षेत्र के नगला टीका गांव स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का है. जानकारी के मुताबिक यहां स्कूल में छुट्टी के समय कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र क्लासरूम में ही सो गया था. ऐसे में स्कूल टीचर ने भी क्लासरूम में देखे बिना दरवाजा बंद कर ताला लगाया और अपने घर चले गए. थोड़ी ही देर बाद बच्चे की नींद खुली और कमरे को खाली देखकर वह दरवाजे की ओर भागा, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद होने की वजह से वह निकल नहीं सका.

एक घंटे तक रोता रहा बच्चा

कमरे में फंसा यह बच्चा बेहद डर गया, रही सही कसर भीषण गर्मी ने पूरी कर दी. ऐसे में वह करीब एक घंटे तक रोता रहा. उसके रोने की आवाज पास से गुजर रहे लोगों ने सुनी तो पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टीचर को फोन कर बुलाया और ताला खुलवाकर बच्चे को बाहर निकाला. इधर, देर शाम तक बच्चे के घर नहीं पहुंचने से उसके परिजन भी परेशान थे. उन्हें जैसे ही बच्चे के मिलने की खबर मिली, तुरंत भागकर स्कूल पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए.

मां का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

नगला टीका गांव में रहने वाले राजीव ने बताया कि उनका छह वर्षीय पुत्र विशाल इस स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है. वह रोज की तरह शुक्रवार को भी स्कूल आया था, लेकिन छुट्टी के बाद वह घर नहीं पहुंचा. इससे उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. हर संभावित स्थान पर उसकी तलाश कराई गई, लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली. इतने में पुलिस ने बच्चे के स्कूल में बंद होने की सूचना दी. इससे पूरे परिवार ने राहत की सांस ली है. उन्होंने बताया कि

टीचर सस्पेंड, जांच के आदेश

पिता ने बताया कि उनका बेटा क्लासरूम के अंदर पसीने लथपथ पड़ा था. रो-रोकर वह बिलकुल पस्त हो हो चुका था. मामले की जानकारी मिलने पर कासगंज के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने संज्ञान लिया और आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया. इसी के साथ उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दिया है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामे में आगे की कार्रवाई होगी.

Follow Us