15 साल की बच्ची से छेड़छाड़, विरोध किया तो मुस्लिम युवक ने चौथी मंजिल से फेंका; मौत
गाजियाबाद में एक नाबालिग को छेड़छाड़ का विरोध करने पर चौथी मंजिल से धकेल दिया गया, जिससे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक 15 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने सभी को झकझोर दिया है. आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी मुस्लिम युवक ने नाबालिग को चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने अपना दम तोड़ दिया है.
पुलिस के अनुसार, घटना भोवापुर गांव में 15 जुलाई की रात करीब 11 बजे की है. डायल-112 पर सूचना मिली कि भोवापुर गांव में एक नाबालिग चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई है. सूचना पर कौशांबी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतका की मां ने लगाया धक्का देने का आरोप
मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि भोवापुर निवासी शाहनवाज उर्फ सानू ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती और छेड़छाड़ की कोशिश की. जब किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया. उन्होंने बताय़ा कि शहनवाज अक्सर उनकी बेटी खुशी के साथ छेड़छाड़ करता था, कुछ दिन पहले भी कहासुनी हुई थी.
मृतका की मां का कहना है कि आरोपी आते-जाते उनकी बेटी का पीछा करता था. कुछ दिन पहले पीड़िता और आरोपी के बीच कहासुनी भी हो गई थी, तब लड़की ने उसे थप्पड़ भी मार दिया था. मृतका की मां के मुताबिक, घर में दो बेटी और एक बेटा है. पति की साढ़े तीन महीने पहले ही मौत हो गई थी. मां-बेटी घरों में काम करके अपना जीवन चला रही थी.
पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को किया गिरफ्तार
दिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत के आधार पर कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शाहनवाज उर्फ सानू को गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
