856 फ्लैटों वाली योजना को लेकर खुशखबरी, 10 दिन के अंदर आवंटियों को मिलेगी अपने फ्लैट की चाबी

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान तैयार कर रहा है. इस योजना के तहत पहले चरण में मधुबन बापूधाम में फ्लैट्स बनाने की शुरुआत अगस्त 2018 में की गई थी.यहां निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. यहां पर तकरीबन 856 फ्लैट बनाए गए हैं. अब इन फ्लैट्स पर आवंटियों को कब्जा देने की तैयारी चल रही है.

फ्लैट्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Credit:

गाजियाबाद की पीएम आवास योजना के आवंटियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. तकरीबन 50 आवंटियों को 10 दिनों में फ्लैट पर कब्जा दिया जाएगा. इन आवंटियों ने इन फ्लैट्स के लिए अपनी रजिस्ट्री करा ली है. अब उन्हें फॉर्म भरकर जमा कराने पर आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा.

शासन के निर्देशानुसार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान तैयार कर रहा है. इस योजना के तहत पहले चरण में मधुबन बापूधाम में फ्लैट्स बनाने की शुरुआत अगस्त 2018 में की गई थी. यहां पर तकरीबन 856 फ्लैट बनाए गए हैं. तकरीबन 50 फ्लैट्स की रजिस्ट्री आवंटियों की तरफ से कराई जा चुकी है.

आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए किया जा रहा कॉल

बाकी बचे फ्लैट्स के लिए आवंटियों से रजिस्ट्री के लिए संपर्क कराया जा रहा है. प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए आवंटियों को कॉल किया जा रहा है. बता दें कि मधुबन बापूधाम के अलावा डासना, प्रताप विहार, नूरनगर और निवाड़ी में भी मकान तैयार किए जा रहे हैं. कुल 5 प्रोजेक्ट में 3,496 मकान बनाने की योजना है . इसके अलावा निजी बिल्डर की तरफ से भी 2805 फ्लैट तैयार कर रहे हैं.

यहां-यहां बनाए जा रहे पीएम आवास योजना के तहत फ्लैट्स

मधुबन बापूधाम योजना में 856, डासना में 432 फ्लैट, प्रताव विहार में 1,200 फ्लैट, नूरनगर में 480 फ्लैट, निवाड़ी में 528 फ्लैट, निजी बिल्डर की तरफ से 2,805 फ्लैट बनाए जा रहे हैं. इन प्रोजेक्ट्स की निगरानी खुद जीडीए सचिव की तरफ से की जा रही है. प्राधिकरण ने कहा है कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

350 आवासीय प्लॉटों के लिए भी चल रहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

इस वक्त मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में अलग-अलग श्रेणियों के तहत 350 आवासीय प्लॉटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है. जीडीए ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ाकर 4 जून कर दी है. अब तक तकरीबन 9 हजार लोगों ने इन फ्लैट्स के लिए आवेदन कर दिया है. प्लॉट की 35 हजार वर्ग मीटर की कीमत रखी गई है.

Follow Us