शादी की, सुहागरात मनाई… अब बोली- पति पसंद नहीं, प्रेमी संग रहूंगी

गोरखपुर के सहजनवा में एक युवती शादी के तीन दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी कराई गई थी और वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती है. पुलिस ने बालिग होने के कारण युवती को प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी है. वहीं मायके और ससुराल दोनों ही परिवारों ने उससे नाता तोड़ लिया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवती की चार दिन पहले शादी हुई थी. तीन दिन वह पति के साथ रही, फिर वह अपने प्रेमी संग फरार हो गई. बाद में उसे जब पकड़ा गया तो उसने प्रेमी संग रहने की ऐसी जिद ठानी कि ससुराल और मायके दोनों ही परिवारों को झुकना पड़ा. वहीं दूल्हे ने भी कह दिया कि इस दुल्हन पर उसे अब भरोसा नहीं हो सकता. इसलिए जहां चाहे, जा सकती है. आखिर में पुलिस के हस्तक्षेप से युवती को उसके प्रेमी संग रहने की इजाजत दे दी गई है.

मामला गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक संत कबीरनगर जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी 10 जून को पास के गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. यह शादी बड़े धूमधाम से हुई और युवती दुल्हन के रूप में विदा होकर दूल्हे के साथ ससुराल पहुंच गई. उसने पति के साथ सुहागरात भी मनाया. इस दौरान अपने प्रेमी से भी बात-चीत करती रही और मौका देखकर ससुराल से फरार हो गई.

बीच सड़क पर किया हंगामा

जानकारी होने ही ससुरालियों ने उसके मायके वालों को सूचित किया और फिर दोनों परिवारों ने पुलिस में शिकायत देने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान युवती के भाई ने उसे प्रेमी के साथ गोरखपुर में पकड़ लिया और उन्हें अपने घर ले जाने लगा. इस दौरान बीच सड़क पर काफी हल्ला-गुल्ला हुआ. सूचना मिलने पर सहजनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को लेकर थाने लाकर पूछताछ की. इस दौरान युवती ने बताया कि वह छह साल से अपने प्रेमी के संपर्क में है.

दूल्हा बोला- अब नहीं रहा भरोसा

युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन उसके घर वालों ने जबरन दूसरी जगह शादी कराई. उसे यह दूल्हा पसंद नहीं है और वह अपने प्रेमी से शादी कर उसके साथ ही रहेगी.थाने में काफी देर तक पंचायत हुई. चूंकि युवती बालिग थी, इसलिए पुलिस ने भी मामले को रफा दफा करते हुए उसे प्रेमी संग जाने की अनुमति दे दी. उधर, युवती के मायके वालों ने उससे संबंध तोड़ लिया है. वहीं युवती के पति ने भी कह दिया कि अब उसे अपनी दुल्हन पर भरोसा नहीं है. वह जहां चाहे जा सकती है.

Follow Us