गोरखपुर से होकर जाने वाली ये 22 ट्रेनें की गईं रद्द, 21 दिनों के मेगा ब्लॉक के चलते लिया गया फैसला
गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड 19 मई से 8 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. यहां प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है. ऐसे में रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर से होते हुए जाने वाली 22 ट्रेनें निरस्त कर दी है.
अगर आप गोरखपुर या उसके आसपास के जिलों के रहने वाले है और ट्रेन से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत उनौला और पिपराइच स्टेशनों के बीच प्री इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो चुका है. ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों का को निरस्त कर दिया है. कई ट्रेनों का रूट बदल दिया है.
21 दिनों तक बंद रहेगा ये रूट
रेलवे प्रशासन के मुताबिक गोरखपुर कैंट–पनियहवा रेलखंड 19 मई से 8 जून तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. वहीं, जिन ट्रेनों का रूट बदला गया है वे मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-भटनी-गोरखपुर रूट से चलाई जाएंगी. ऐसे में अगर आप भी गोरखपुर और उसके आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं तो रेलवे द्वारा निरस्त ट्रेनों का लिस्ट एक बार जरूर देख लें. फिर कहीं जाने की योजना पर काम करें.
ये ट्रेनें की गई रद्द
- 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर 20 मई से 9 जून तक निरस्त रहेगी
- 55096/23 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 19 मई से 8 जून तक रद्द रहेगी
- 55098 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 19 मई से 8 जून तक नहीं चलेगी
- 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू 19 मई से 8 जून तक निरस्त रहेगी
- 55048 गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज पैसेंजर 19 मई से 8 जून तक रद्द रहेगी
- 55047 नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट पैसेंजर 19 मई से 8 जून तक नहीं चलेगी
- 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर 19 मई से 8 जून तक निरस्त रहेगी
- 05060 लालकुआं–कोलकाता स्पेशल 21 और 28 मई तथा 4 जून को रद्द रहेगी
- 05059 कोलकाता–लालकुआं स्पेशल 30 मई और 6 जून को निरस्त रहेगी.
- 04010 दिल्ली–मोतिहारी स्पेशल 28 मई और 4 जून को नहीं चलेगी
- 04009 सीतामढ़ी–दिल्ली स्पेशल 30 मई और 6 जून को रद्द रहेगी
- 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल निरस्त 29 मई और 5 जून को रहेगी
- 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल 1 और 8 जून को नहीं चलेगी
- 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 24 और 31 मई तथा 5 और 7 जून को रद्द रहेगी
- 05580 आनंद विहार टर्मिनस–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 26 मई तथा 2, 7 और 9 जून को निरस्त रहेगी
- 09041 उधना–जयनगर स्पेशल 30 मई और 6 जून को नहीं चलेगी
- 09042 जयनगर–उधना स्पेशल 1 और 8 जून को रद्द रहेगी
- 09045 उधना–जयनगर स्पेशल निरस्त 31 मई और 7 जून को रहेगी
- 09046 जयनगर–उधना स्पेशल 1 और 8 जून को नहीं चलेगी
- 09047 उधना–झंझारपुर स्पेशल 31 मई और 7 जून को रद्द रहेगी
इन प्रमुख ट्रेनों का बदला जाएगा मार्ग
14011 राधिकापुर–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 2 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
14012 आनंद विहार टर्मिनस–राधिकापुर एक्सप्रेस 7 जून को बदले रूट से चलाई जाएगी
15705 कटिहार–दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग 21 मई को से चलेगी
15706 दिल्ली–कटिहार एक्सप्रेस 2 और 5 जून को बदले रास्ते से चलेगी
15052 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 28 मई को का मार्ग बदला जाएगा
15002 देहरादून–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 30 मई और 5 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
15133 छपरा–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 25 और 28 मई तथा 1 और 4 जून को बदले रूट से चलाई जाएगी
19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस 20 मई और 6 जून को का मार्ग बदला जाएगा
15530 आनंद विहार टर्मिनस–सहरसा 21 मई को एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
19270 मुजफ्फरपुर–पोरबंदर एक्सप्रेस 24 और 31 मई तथा 1, 7 और 8 जून को बदले रूट से चलेगी
19269 पोरबंदर–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 5 जून को 19269 का मार्ग परिवर्तित रहेगा
12557 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 7 जून को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी