गोरखपुर के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या; फोन पर बात कर रहा था, तभी खुद को मार ली गोली

गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने कॉल पर किसी से बात करते-करते खुद को गोली मारकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल मौके पर पहुंच गए.पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने किया सुसाइड

गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के 40 वर्षीय बेटे अमरीश ने आज यानी शुक्रवार की सुबह तकरीबन 10.30 मिनट पर खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. अमरीश सुबह 10 बजे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कुसमी फार्म हाउस पहुंचे, मोबाइल पर किसी से बात करते हुए ऊपरी मंजिल पर गए. इस दौरान अचनाक गोली चलने की आवाज आई. जब तक फार्महाउस के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे तब तक अमरीश की मौत हो चुकी थी. खून से लथपथ लाश फर्श पर पड़ी थी. उनके हाथ में पिस्टल थी. गोली उनके चेहरे पर लगी थी.

किससे कॉल पर बात कर रहे थे अमरीश?

करोड़पति अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव ने सुसाइड क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है. सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. कौष्तुभ और एसपी सिटी निमिष पाटिल मौके पर पहुंच गए. पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच कर सबूत इकट्ठा कर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है आखिर अमरीश किससे बात कर रहे थे.

अमरीश के पिता बड़े कारोबारी

मृतक अमरीश श्रीवास्तव के पिता अतुल श्रीवास्तव बड़े कारोबारी हैं. वह चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष रह चुके हैं. उनका एके नाम से टेंट हाउस का कारोबार है. हालांकि, यह काम अब अमरीश देखने लगे थे. साथ में ठेकेदारी का भी काम करते थे, दिग्गज नेताओं और VVIP कार्यक्रम में इनका ही टेंट समान जाता था. अमरीश हाल में ही चित्रगुप्त मंदिर के महामंत्री चुने गए थे. उनकी शादी साल 2012 में हुई थी. उनके दो बचे भी हैं.

अमरीश का तारामंडल में एक होटल भी है

अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अमरीश शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे कुसमी स्थित अपने फार्म हाउस पर गए. फिर किसी से फोन पर बात करते हुए तीसरी मंजिल पर स्थित गोदाम में चले गए. इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार दी. अमरीश का गोरखपुर के तारामंडल रोड पर FIVE SENSES नाम से होटल भी है. इसमें बैंक्वेट, रेस्टोरेंट भी है.

Follow Us