ग्रेटर नोएडा की मुस्कान वर्मा ने रचा इतिहास, UPSC में 771 रैंक; गांव और बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

ग्रेटर नोएडा की सादोपुर गांव की बेटी मुस्कान वर्मा ने यूपीएससी में 771वीं रैंक हासिल किया है. यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, जिसने ग्रामीण बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा स्थापित की है. मुस्कान की उपलब्धि से उनके गांव में खुशी का माहौल है और सभी को उन पर गर्व है.

मुस्कान वर्मा ने UPSC में 771 रैंक हासिल रचा इतिहास

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित ग्राम सादोपुर की होनहार बेटी मुस्कान वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 771 हासिल किया है. इस उपलब्धि से मुस्कान वर्मा ने अपने परिवार के साथ पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है. यह सफलता कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, जिसने ग्रामीण बेटियों को एक नई प्रेरणा दी है.

मुस्कान की उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है की मुस्कान ने यह है साबित कर दिया है कि अगर मेहनत सच्ची हो तो गांव की बेटियां भी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकती है. मुस्कान ने गांव में ही अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की. इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है.

पिता एक्टिंग क्षेत्र में कार्यरत, माता गृहणी

मुस्कान वर्मा ने पढ़ाई के दौरान ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. लगातार मेहनत और समर्पण के दम पर मुस्कान ने यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की है. मुस्कान के पिता अनिल कुमार एक्टिंग के क्षेत्र में कार्यरत हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं. परिवार ने हमेशा मुस्कान को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, हर कदम पर उनका साथ दिया.

मुस्कान बहने हैं वह बड़ी है, जबकि उनकी छोटी बहन दीप पढ़ाई में काफी मेहनत कर रही है और आगामी में 2026 में मेडिकल की नीट की परीक्षा देने वाली है. परिवार को उम्मीद है कि वह भी अपनी बड़ी बहन की तरह सफलता हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन करेगी. मुस्कान की सफलता से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश और भावुक है.

UPSC में शुरू से ही रुचि थी- मुस्कान वर्मा

मुस्कान की सफलता की खबर मिलते ही पूरे सादोपुर गांव में खुशी का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने मिठाई बताकर खुशी जाहिर की और मुस्कान को बधाई दी. गांव के लोगों का कहना है की मुस्कान की यह उपलब्धि गांव की बेटियों और युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है. इससे गांव की अन्य बेटियों और युवाओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी.

गांव के लोगों ने कहा कि उन्हें अपने बेटियों पर गर्व है और उम्मीद है की मुस्कान आगे चलकर देश और समाज की सेवा करते हुए गांव सादोपुर और पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा करेगी. मुस्कान वर्मा से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई को शुरू से ही ज्यादा महत्व देती थी. यूपीएससी में शुरू से ही उनकी रुचि थी. वह चाहती थी कि एक दिन वह देश सेवा में अहम योगदान दे.