पत्थर से कुचला सिर, फिर घोंटा पत्नी का गला; 8 बच्चों के बाप की हैवानियत… बेटे ने सुनाया आंखों देखा हाल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर खुद आत्महत्या कर ली. अवैध संबंध के शक पर हुए इस खूनी खेल का पूरा मंजर उनके 8 वर्षीय बेटे ने देखा. इस वारदात के बाद दंपति के आठ बच्चे अब अनाथ हो गए हैं.

वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस Image Credit:

उत्तर प्रदेश के हरदोई में शनिवार को दिन दहला देने वाली वारदात हुई. यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. 8 बच्चे पैदा होने के बाद आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है. इसी शक की वजह से पति-पत्नी के बीच घर में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था. शनिवार को भी झगड़ा शुरू हुआ और आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या की और फिर खुद दूसरे कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया.

आरोपी ने यह पूरी वारदात अपने आठ वर्षीय बेटे के सामने अंजाम दिया, लेकिन यह मासूम बच्चा चाह कर भी न तो मां को बचा पाया और न ही बाप को ही फांसी लगाने से रोक पाया. आरोपी की पहचान पाली थाना क्षेत्र स्थित कछेलिया पुरवा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय लालपूत के रूप में हुई है. उसकी उसकी मृत पत्नी का नाम जनुका था. बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने पहले उसकी मां को पत्थर से कुचलर, फिर सब्जी काटने वाले चाकू से कई बार वार किया. यही नहीं, गला भी घोंटा. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

दूसरे कमरे में लगाई फांसी

बच्चे ने बताया कि उसकी मां की हत्या के बाद उसका पिता दूसरे कमरे में गया और रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया. इस बच्चे की चीखें सुनकर पास पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और घर में पड़े दोनों शवों और उससे लिपटकर रोते बच्चे को देखकर पूरा गांव दहल उठा. पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस के मुताबिक आरोपी लालपूत राजमिस्त्री का काम करता था. जबकि उसकी पत्नी हाउस वाइफ थी.

चरित्र पर शक में खूनी खेल

पुलिस के मुताबिक लालपूत को पत्नी जनुका के चरित्र पर शक था. उसे लगता था कि उसकी अनुपस्थिति में वह किसी और से मिलती थी. इसी क्रम में शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे दोनों में झगड़ा हुआ. इसी झगड़े में आरोपी ने बर्बर तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के बाद इनका भरा-पूरा परिवार तबाह हो गया है. इस दंपति के कुल 8 बच्चे हैं. इनमें 6 बेटे और 2 बेटियां शामिल हैं.

Follow Us