बिन कपड़ों के डांस ही नहीं… शिवा से पैर भी दबवाती थी श्रद्धा दुबे, खुद उगले रिलेशनशिप के राज

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसने कबूल किया कि वह शिवा से न्यूड डांस करवाती थी और ब्लैकमेल करती थी. उसने एक पेनड्राइव में कई प्रभावशाली सफेदपोशों के राज भी होने का जिक्र किया है.

शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे Image Credit:

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में मुख्य हत्यारोपी श्रद्धा दुबे ने कुछ ऐसे खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. कोर्ट में पेशी से ठीक पहले हुई पूछताछ में श्रद्धा ने लिपिस्टिक के निशान और अंडरवीयर समेत अन्य कई रहस्यों से भी पर्दा उठाया है. बताया कि घटना के दिन वह शिवा शर्मा से न्यूड डांस करा रही थी. इसके लिए उसने शिवा शर्मा के कपड़े उतरवा दिए थे. पेट, पीठ और चेहरे पर लिपिस्टिक लगाया था. फिर डंडे की जोर पर उसे डांस के लिए मजबूर किया.

श्रद्धा ने बताया कि घटना के वक्त फ्लैट में उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर दानिश और एक्स बॉयफ्रेंड आमिर भी मौजद थे. उसने कबूल किया कि शिवा शर्मा से इस तरह का डांस उसने पहली बार नहीं, बल्कि पहले भी कई बार या कहें अक्सर कराती थी. श्रद्धा ने कबूल किया कि ऐसा करने से बचने के लिए शिवा शर्मा उसके सामने खूब गिड़गिड़ाता था, लेकिन उसे ऐसा करने में मजा आता था.

13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत

पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे फिर 13 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. श्रद्धा दुबे के साथ ही उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश की भी न्यायिक हिरासत 13 नवंबर तक के लिए बढ़ाई गई है. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में श्रद्धा दुबे ने शिवा शर्मा हत्याकांड के कई राज उजागर किए हैं. हालांकि अभी भी कई रहस्यों से पर्दा उठना बाकी है. इसके लिए पुलिस जल्द ही दोबारा पूछताछ करेगी.

अलग-अलग पूछताछ में खुलासे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों आरोपियों से पहले अलग अलग पूछताछ की गई. इसमें तीनों ने कई विरोधाभाषी बयान दिए हैं. फिर तीनों को एक साथ बैठाकर भी पूछताछ की गई. इस दौरान पुलिस ने विरोधाभाषी बयानों को क्रास करने की कोशिश की. इस पूछताछ में पता चला है कि श्रद्धा दुबे ने वास्तव में शिवा शर्मा का इस्तेमाल कर रही थी. उसने शिवा पर इस कदर दबाव बना रखा था कि वह रोज श्रद्धा दुबे के पैर तक दबाता था. श्रद्धा ने इस तरह के कई वीडियो भी बनाकर रखे थे और यही वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करती थी.

पेनड्राइव में छिपे हैं गहरे राज

श्रद्धा दुबे ने पुलिस की पूछताछ में एक पेनड्राइव का जिक्र किया है. बताया कि इस पेनड्राइव में कई सफेदपोश लोगों और अफसरों का काला चिट्ठा है, जो उसके पास आते थे. श्रद्धा इस पेनड्राइव में सुरक्षित मटेरियल का इस्तेमाल इन सफेदपोश लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए करती थी. पूछताछ में उसने ‘सर जी’ का भी जिक्र किया, कहा कि उनके जरिए उसने हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी कराई थी.

कोर्ट से मांगी व्यक्तिगत हाजिरी की मांग

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीजीएम कोर्ट में पेश हुई श्रद्धा ने कोर्ट में व्यक्तिगत हाजिरी की अनुमति मांगी. हालांकि सीजेएम ने इसकी वजह पूछी तो वह चुप रह गई. ऐसे में कोर्ट ने कहा कि यदि जरूरी हुआ तो उसे कोर्ट में बुलाकर भी पेशी और सुनवाई कराई जाएगी. इसके बाद श्रद्धा ने कुछ नहीं कहा और सुनवाई पूरी हो गई.

Follow Us