‘खेला उन्होंने शुरू किया, खत्म हम करेंगे’, IPS अजय पाल को TMC प्रत्याशी की चेतावनी
बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतें मिली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने आईपीएस अजय पाल शर्मा को वहां की कमान सौंपी थी. अजय पाल शर्मा को ने सख्त रूख अपनाते हुए टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के घर के बाहर उनके परिजनों को चेतावनी देते दिखे थे. अब इस मसले पर जहांगीर खान और आईपीएस अजयपाल शर्मा के बीच की जुबानी जंग और तीखी हो गई है.
यूपी के चर्चित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय पाल शर्मा को बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया गया है. लेकिन इस बीच उनके साथ एक विवाद जुड़ गया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह IPS अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के घर के बाहर उनके परिजनों को चेतावनी देते दिखे थे.
अजय पाल जहांगीर खान के परिजनों से क्या कहा?
अजय पाल शर्मा ने चेतावनी देते हुए जहांगीर खान के परिजनों से कहा कि अगर जनता को परेशान करने या धमकाने की खबरें आईं, तो वे ‘कायदे से खबर’ लेंगे और फिर बाद में कोई रोना-पछताना काम नहीं आएगा. बता दें इससे पहले अजयपाल शर्मा ने जहांगीर खान की सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त 4 जवानों को लेकर भी स्थानीय एसपी को नोटिस थमाया था. उसके बाद से वह टीएमसी खेमे के निशाने पर थे.
जहांगीर खान ने आईपीएस अजय पाल शर्मा पर किया पलटवार
फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद IPS अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच की जंग और तीखी हो गई है. जहांगीर खान ने आईपीएस अजय पाल शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘खेला’ उन्होंने शुरू किया है, लेकिन खत्म हम करेंगे. दोनों के बीच लगातार जारी इस जुबानी जंग से फलता विधानसभा क्षेत्र का सियासी पारा को सातवें आसमान पर पहुंचा गया है.
केंद्रीय बलों पर भी निशाना साधा
अजय पाल शर्मा और केंद्रीय सुरक्षा बलों पर निशाना साधते हुए एक चुनावी जनसभा के दौरान जहांगीर खान ने कहा कि ये लोग बहुत खेला दिखा रहे हैं.पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त, अभी तो खेल शुरू हुआ है. अगर आपको लग रहा है कि सीआरपीएफ के जवानों को लेकर डींगें हांकेंगे, तो यह आपकी भूल है. जहांगीर खान बस यहीं नहीं रुके, उन्होंनेन केंद्रीय बलों को ‘बीजेपी का दलाल’ तक कह डाला.
जहांगीर खान ने आगे कहा कि अगर यहां का जनसमूह पैदल चल दे तो विरोधी हवा में उड़ जाएंगी. यहां की हर महिला मां दुर्गा का रूप है उन्हें पता है कि असुरों का वध कैसे करना है और सीआरपीएफ को कैसे ‘टाइट’ करना है. बता दें कि गौरतलब है कि फलता विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को डराने-धमकाने की शिकायतें मिली थी. इसके बाद चुनाव आयोग ने अजय पाल शर्मा को वहां की कमान सौंपी थी.
सख्त अफसरों में होती है अजयपाल शर्मा की गिनती
अजयपाल शर्मी की गिनती उत्तर प्रदेश के सख्त अफसरों में होती है. उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है. प्रदेश के कई बड़े अपराधियों के एनकाउंटर में वह शामिल रहे हैं. उधर जहांगीर खान टीएमसी के कद्दावर नेता और अभिषेक बनर्जी के करीबी माने जाते हैं.
