कानपुर में बड़ा हादसा, गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, हादसे दोनों पायलटों की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस और राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है. यह हादसा ग्वालटोली इलाके के नत्थापुरवा गांव के पास हुई है.
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया. भीषण हादसे में प्रशिक्षक पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल ने मोर्चा संभाल लिया है.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग विमान ट्विन इंजन और फोर सीटर वाला था. प्रशिक्षण उड़ान के दौरान अचानक विमान में जोरदार धमाका हुआ और इसके बाद कुछ ही देर में संतुलन खोकर नीचे खेत में जा गिरा. विमान के जमीन से टकराते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आवास सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े.
विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ा था
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने राहत और बचाव का काम शुरू किया. दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे के बीच फंसे घायल पायलट को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया. प्रशासन के अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं. घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं.
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि ग्वालटोली इलाके के नत्थापुरवा गांव के बाहरी हिस्से में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से करीब 11:30 बजे उड़ा था. यह 4 सीटों वाला दो इंजन वाला टेकनम एयरक्राफ्ट था. उन्होंने बताया कि यह भीषण हादसे दोपहर करीब 11:50 बजे के पास की है.
मृतक पायलट में एक गुजरात, दूसरे कर्नाटक के
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार प्रशिक्षक पायलट सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक पुजारी की दुखद मौत हो गई है. सचिन गुजरात के जबकि अभिषेक पुजारी कर्नाटक के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि, एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ इसकी जांच शुरू कर दी गई है.
उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी DGCA को दे दी गई है. विमान की तकनीकी जांच और बाकी विस्तृत जांच DGCA की टीम करेगी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. घटनास्थल को सुरक्षित कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है.