लखनऊ की सड़कों पर रेंगने को मजबूर हुए अभ्यर्थी, फूटा गुस्सा!

लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़कों पर खुलकर दिखाई दिया. अभ्यर्थियों ने दंडवत करते हुए रेंगकर विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री आवास तक पहुंचे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में मामले की प्रभावी पैरवी नहीं कर रही, जिसके कारण 30 से ज्यादा तारीखों से मामला लंबित है. अभ्यर्थियों ने सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने और भर्ती प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की. गौरतलब है कि इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपंकर दत्ता और जस्टिस जॉर्ज मसीह की बेंच में होनी है.

Follow Us