सेंट्रल लखनऊ में 276 प्रीमियम फ्लैट्स, रजिस्ट्रेशन के लिए बचे 5 दिन; जानें शुरूआती कीमत

लखनऊ के प्राइम लोकेशन पर अपना फ्लैट पाने का सुनहरा अवसर है. ऐशबाग स्क्वायर प्रोजेक्ट में 276 फ्लैट्स के लिए रजिसेट्रेशन अंतिम चरण में है, अब केवल पांच दिन बचे हैं. यह प्रोजेक्ट उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो शहर के बीचों-बीच लग्जरी, कम्फर्ट और बेहतर कनेक्टिविटी की तलाश में हैं.

लखनऊ में निवेश का सुनहरा मौका Image Credit:

ऐशबाग स्क्वायर, सेंट्रल लखनऊ का नया प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है. यह ऐशबाग मिल रोड पर 276 एक्सक्लूसिव 3 BHK अपार्टमेंट्स प्रदान करता है. लग्जरी, बेहतरीन कनेक्टिविटी (चारबाग/मेट्रो के पास) और आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण, यह उन परिवारों के लिए आदर्श है जो शहर के केंद्र में एक शांत और सुरक्षित जीवनशैली चाहते हैं.

इस प्रोजेक्ट में कुल 276 एक्सक्लूसिव 3 BHK + Servant/Study Room अपार्टमेंट्स विकसित किए जा रहे हैं, जो 4 हाई-राइज टावरों में स्थित होंगे. प्रत्येक टावर लगभग 27 मंजिलों का होगा, जिससे निवासियों को शहर का शानदार व्यू और प्रीमियम हाई-राइज़ लिविंग का अनुभव मिलेगा. इस प्रोजेक्ट के लिए बुकिंग ओपन है और आवेदन के लिए केवल पांच दिन बचे हैं.

108 फ्लैटों का आवंटन पहले हो चुका है

LDA की इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. यह चारबाग रेलवे स्टेशन और दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के बेहद करीब स्थित है, जिससे शहर के किसी भी हिस्से तक पहुंचना आसान हो जाता है. यह प्रोजेक्ट विशेष रूप से उन परिवारों और प्रोफेशनल्स के लिए उपयुक्त है जो बेहतर कनेक्टिविटी के साथ एक शांत और सुरक्षित आवास चाहते हैं.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक, इस योजना में प्रत्येक फ्लैट्स की शुरुआती कीमत लगभग ₹1.11 करोड़ रखी गई है. यह लगभग 1900 वर्गफीट क्षेत्रफल का होगा. इस अपार्टमेंट के 108 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जा चुका है. वहीं, बचे 276 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला गया है, जिसमें आवेदन 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं.

पजेशन अक्टूबर 2030 तक मिलने का लक्ष्य

Aishbagh Square केवल एक आवासीय प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि Central Lucknow में लग्जरी और आधुनिक जीवनशैली का एक नया प्रतीक बनकर उभर रहा है. जिसमें क्लबहाउस, स्विमिंग पूल, मल्टी-लेवल पार्किंग, 24×7 CCTV सुरक्षा, पावर बैकअप और हरित खुले स्थान शामिल हैं. फ्लैट्स का पजेशन अक्टूबर 2030 तक मिलने का लक्ष्य रखा गया है.

Follow Us