ओपी राजभर की फिसली जुबान तो अखिलेश ने कसा तंज, बोले- सच अपने आप बाहर निकल आता है

मंगलवार यानी 05 मई को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ओपी राजभर की जुबान फिसल गई थी. उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कह दिया पीडीए आ रहा है. हालांकि, उन्होंने अपनी बात सुधार किया और दोबारा कहा कि पीडीए नहीं एनडीए की सरकार आ रही है. अब ओमप्रकाश राजभर के जुबान फिसलने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है.

ओपी राजभर और अखिलेश यादव Image Credit:

योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर की जुबान एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उत्तर प्रदेश में 2027 में किसकी सरकार बनेगी के सवाल पर फिसलते दिखी. उन्होंने उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी राजा का लक्षण परिलक्षित हो रहा है पीडीए आ रहा है. हालांकि, विधायक बेदीराम के टोकने पर ओपी राजभर ने अपनी बात में सुधार किया. फिर दोबारा कहा पीडीए नहीं एनडीए की सरकार आ रही है हम लोगों की सरकार बनेगी.

अखिलेश ने ओपी राजभर पर कसा तंज

अब अखिलेश यादव ने ओपी राजभर के जुबान फिसलने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ‘सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता है. आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है. कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए.सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं.’

ओपी राजभर ने अखिलेश पर साधा तीखा निशाना

मंगलवार यानी 05 मई को ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव को “ट्वीट, एसी और पीसी के नेता” करार दिया था. उन्होंने लिखा था कि ‘ उनके मन में अखिलेश को लेकर कभी कोई संदेह नहीं रहा. उन्होंने लिखा कि जिस दिन अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की जीत की मुनादी शुरू की, उसी दिन तय हो गया था कि तृणमूल कांग्रेस हारने वाली है. ‘

‘अखिलेश ने जिसका-जिसका पक्ष लिया वो हार गए’

राजभर में अपने ट्वीट में आगे लिखा ‘अखिलेश जी ने महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का समर्थन किया वो हार गए. दिल्ली में केजरीवाल की सरकार का समर्थन कर रहे थे, हार गए. तेजस्वी यादव के लिए गांव-गांव घूमे, तेजस्वी हार गए. राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवा रहे थे वह भी पराजित हुए.’

ईवीएम पर ठीकड़ा फोड़ना चाहते हैं अखिलेश- ओपी राजभर

ओपी राजभर ने आगे कहा किबंगाल में ममता बनर्जी से मुलाकात के जरिए अखिलेश यूपी को संदेश देंगे कि सब ईवीएम की वजह से हो रहा. अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारे तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सकें. लेकिन शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है. जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.

Follow Us