लखनऊ में 630 सस्ते फ्लैट्स का पंजीकरण कल फिर से होगा शुरू, जानें कितना है रजिस्ट्रेशन फीस
अटल नगर योजना के बाकी बचे 630 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन एक बार फिर 18 अप्रैल से शुरू होकर 17 मई तक चलेगा. 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत तकरीबन 9.82 लाख रुपये रखी गई है. 01 बीएचके के फ्लैट के लिए 55,658 रूपये और दो बीएचके के फ्लैट के लिए 1,00852 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस तय की गई है. आप एलडीए की वेबसाइट (https://ldalucknow.in) पर जाकर इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं.
एलडीए की अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम अटल नगर योजना के 630 फ्लैटों के फ्लैट्स के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन खुलने जा रहा है. इनमें वन बीएचके के कुल 539 और 2 बीएचके के 91 फ्लैट शामिल हैं. आप एलडीए की वेबसाइट (https://ldalucknow.in) पर जाकर 18 अप्रैल से इन फ्लैट्स के लिए पंजीकरण करा सकते हैं. फ्लैट का आवंटन बाद में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.
एक महीने तक चलेगा रजिस्ट्रेशन
अटल नगर योजना में इन 630 फ्लैट्स का रजिस्ट्रेशन एक महीने तक चलेगा. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया है. देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट्स हैं. 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के इन फ्लैटों की कीमत तकरीबन 9.82 लाख रुपये रखी गई है.
रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे इतनी फीस
अटल नगर आवासीय योजना में एक बार पहले भी फ्लैट्स के रजिस्ट्रेशन का विंडो खोला गया था. अब शेष दोबारा 630 फ्लैटों के लिए 18 अप्रैल से 17 मई तक के लिए फिर से एलडीए की वेबसाइट पर फिर से पंजीकरण खोला गया है. 01 बीएचके के फ्लैट के लिए 55,658 रूपये और दो बीएचके के फ्लैट के लिए 1,00852 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है. अगर लॉटरी के प्रक्रिया के दौरान आवेदक को फ्लैट आवंटन नहीं होता है तो उसे पंजीकरण शुल्क वापस कर दिया जाएगा.
इन सुविधाओं से लैस है अटल हाउसिंग स्कीम
इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, लिफ्ट, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग की सुविधा है. साथ ही अटल नगर में 500 चार पहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की भी बात चल रही है. इसके लिए ले आउट में उपयुक्त स्थान चिन्हित करते हुए 15 दिन के अंदर प्रस्ताव देने को कहा गया है. साथ ही महीने भर के अंदर इस नगर को ड्रेनेज, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग व एसटीपी से सीवर लाइन को जोड़ने के लिए निर्देश दिया गया है.