यूपी सरकार के विमान में तकनीकी खराब, इंजन से निकलने लगा धुआं, अंदर बैठे थे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक
मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी का मामला सामने आया. रनवे पर खड़े विमान के इंजन से से अचानक धुआं निकलने लगा. ऐसा जब हो रहा था तो उस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक विमान के अंदर ही थे. आनन-फानन में उन्हें विमान से बाहर निकाला गया.
मुरादाबाद एयरपोर्ट में उत्तर प्रदेश के सरकारी विमान में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया. अचानक से विमान के इंजन ने काम करना बंद कर दिया. साथ ही इंजन के हिस्से से धुआं भी निकलने लगा. अफरा-तफरी उस समय और अधिक मच गई, जब यह जानकारी हुई विमान के अंदर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बैठे हुए थे. ब्रजेश पाठक को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं
घटना के सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं हैं. विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया है. डिप्टी सीएम को बाहर निकाल लिया गया है. विमान की जांच तकनीकी टीमों द्वारा शुरू कर दी गई है. फिलहाल, खराबी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण है. विमान में बैठे यात्री और पायलट समेत सभी लोग सुरक्षित हैं.
बाय रोड लखनऊ के लिए रवाना हुए डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मुरादाबाद मंडल के जिलों में आयोजित सरकारी और बीजेपी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे थे. फिलहाल, प्लेन में टेक्निकल खराबी आने के बाद, वह बाय रोड लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं. भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने खुद इसकी पृष्टि की.
खबर अपडेट की जा रही है….