12 जिले, 21 इंटरचेंज, 4 रेस्ट एरिया….जानें गंगा एक्सप्रेस- वे पर कहां से करेंगे एंट्री और कहां से एग्जिट

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजर रहा है. इन जिलों के साथा-साथ इनके आसपास के अन्य इलाकों के लोगों एक्सप्रेसवे बन जाने के चलते अब आवाजाही में आसानी होगी.इसके लिए खास तौर पर 19 इंटरचेंज दिया गया है. इसके अलावा एक्सप्रेस वे पर 4 रेस्ट एरिया भी है.

गंगा एक्सप्रेस वे

उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे अब आम लोगों के लिए खुल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल को इसका उद्घाटन किया. प्रयागराज से मेरठ तक जाने वाले एक्सप्रेसवे की दूरी 594 किलोमीटर है. इस एक्सप्रेस वे पर कुल 21 जगहों पर इंटरचेंज दिया गया है. 4 जगहों पर रेस्ट रूम, 2 जगह मुख्य टोल प्लाजा, , 2 अतिरिक्त मुख्य टोल प्लाजा और 19 रैम्प टोल प्लाजा दिया गया है.

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजर रहा है. इन जिलों के साथ आसपास के अन्य इलाकों को भी इस एक्सप्रेस वे का लाभ मिलेगा. सबके लिए आवाजाही के लिए आसानी हो इसके लिए एक्सप्रेस वे पर पड़ने वाले हर जिले में इंटरचेंज दिए गए हैं. इसका उपयोग कर लोग एक्सप्रेस वे पर 19 जगहों से एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं.

जानें कहां-कहां है 19 इंटरचेंज

पहला इंटरचेंज इंटरचेंज हापुड़-किठौर रोड (SH-18) पर रखा गया है. यह सदर तहसील, अत्ताउल्लाहपुर गांव के पास है. दूसरा NH-9 हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर रोड पर है. यह स्थान गढ़मुक्तेश्वर तहसील, सीमाभट्टी क्षेत्र के पास है. यहां बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर रोड (SH-65) पर भी एक और यानी तीसरा इंटरचेंज दिया गया है.

4वां इंटरचेंज हसनपुर-अनूपशहर रोड (MDR-162W) पर पर दिया गया है. यह जगह अमरोहा के हसनपुर तहसील के मंगरौला गांव में है. 5वां इंटरचेंज अनूपशहर-मुरादाबाद रोड (ODR) पर है. यह स्थान संभल तहसील के पास है. 6वां इंटरचेंज बबराला-चंदौसी रोड (NH-509) पर है. यह एक ट्रंपेट इंटरचेंज है, जो चंदौसी तहसील के पास है.

बदायूं में तीन इंटरचेंज दिया गया है, जो इस एक्सप्रेसवे पर 7वां, 8वां और 9वां इंटरचेंज है. यहां चंदौसी-बदायूं रोड (SH-125) , बदायूं-बरेली रोड (SH-33) बदायूं-दातागंज रोड (SH-126) पर इंटरचेंज दिया गया है. 10वां इंटरचेंज फर्रुखाबाद-शाहजहांपुर रोड (SH-29) पर दिया गया है. यह शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील के पास है.

11वां और 12वां और 13वां इंटरचेंज हरदोई में दिया गया है. फर्रुखाबाद-शाहाबाद रोड (SH-138) और कन्नौज-हरदोई रोड (SH-21) पर इंटरचेंज दिया गया है.यह स्थान बिलग्राम तहसील के पास है. हरदोई में तीसरा इंटरचेंज मेहंदीघाट-संडीला रोड (SH-137) पर दिया गया. यह मल्लावां गांव के पास है.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी के तौर पर 14वां इंटरचेंज दिया गया है. यह स्थान उन्नाव के सफीपुर तहसील, नवाबगंज ग्रांट गांव के पास है. फिर कानपुर-लखनऊ रोड (NH-27) पर 15वां इंटरचेंज किया गया है. यह स्थान उन्नाव तहसील, सोनिक गांव के पास है.

16वां इंटरचेंज लालगंज-रायबरेली रोड (NH-31) पर दिया गया है. यह रायबरेली के डलमऊ तहसील, अहीर गांव के पास है. 17वां इंटरचेंज रायबरेली-ऊंचाहार रोड (NH-30) पर है. यह स्थान ऊंचाहार तहसील में है. 18वां इंटरचेंज रायबरेली-ऊंचाहार रोड (MDR-102E) पर प्रतापगढ़ में दिया गया है. 19वां इंटरचेंज NH-731A प्रतापगढ़-चित्रकूट रोड पर रखा गया है. यह स्थान कुंडा तहसील के पास मलवा छज्जापुर गांव के पास है.

गंगा एक्सप्रेस वे पर कुल 4 रेस्ट एरिया

गंगा एक्सप्रेस वे पर 4 रेस्ट एरिया दिया गया है. इस रेस्ट एरिया पर ढाबा, होटल, मोटेल, शौचालय और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं. यात्रा के दौरान आप इन जगहों पर रुककर आराम भी कर सकते हैं. पहला रेस्ट एरिया 175 किलोमीटर पर दिया गया है. दूसरा 327 किलोमीटर पर मौजूद है. तीसरा रेस्ट एरिया 377 किलोमीटर पर है. वहीं, चौथा रेस्ट एरिया 541 किलोमीटर की दूरी पर है.

Follow Us