LIVE: ‘आप लोगों को देखकर गिरगिट भी शरमा जाए…’, CM योगी ने सपा विधायकों पर कसा तंज

UP विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच गहमागहमी की शुरुआत हो गई है. दोनों पार्टियों की महिला विधायक आमने-सामने आ गई हैं. एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही हैं.

UP विधानसभा का विशेष सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज गुरुवार यानी 30 अप्रैल को बुलाया गया. इस विशेष सत्र का मुख्य फोकस महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) मुद्दे पर होगा. इस दौरान बीजेपी की तरफ से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को घेरने की कोशिश की जाएगी. इसके भाजपा की तरफ से सदन के पटल पर निंदा प्रस्ताव भी रखा जाएगा. इस प्रस्ताव को वित्त और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना पेश करेंगे. फिलहाल, विशेष सत्र शुरू होने से पहले दोनों पार्टियों के बीच गहमागहमी की शुरुआत हो गई है. दोनों पार्टियों की महिला विधायक आमने-सामने आ गई हैं. एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही हैं.

ब्रजेश पाठक ने सपा नेताओं के विवादित बयानों का किया जिक्र

गैंगरेप पर 2015 में सपा के एक नेता ने कहा था 4 लोगो का रेप करना मुमकिन नहीं है. इनके नेता तोताराम यादव कहा था कि ये सब आपसी सहमति से होता है. सपा के एक सांसद ने कहा था कि ये सब ऑनलाइन कंटेंट से होता है. इनके बयान दिखाते हैं यह महिलाओं का कितना सम्मान करते होंगे.

बृजेश पाठक ने अपने भाषण की शुरुआत ‘ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्त कारी’ शुरू किया. उन्होंने कहा कि भगवान के समय से लेकर मॉडर्न हिस्ट्री तक बात करें हर जगह महिलाओं का गौरव है. उन्होंने विपक्ष की मौज लेते हुए कहा 2017 में मजा आया होगा, जब एंटी वुमेन स्कॉड बना होगा. नेता विरोधी दल और शिवपाल भाई साहब का मन मैं पढ़ रहा हूं.

सीएम योगी का भाषण उबाऊ- सपा विधायक संग्राम यादव

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे पर निंदा प्रस्ताव सदन की पटल पर रख दिया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से सबसे विधायक संग्राम यादव ने कहा सीएम योगी का भाषण एक उबाऊ सम्बोधन था. उन्होंने पुरानी कैसेट को जारी कर दिया. सीएम योगी ने अपनी सत्ता के दौरान हुई हाथरस जैसी घटनाओं तक का जिक्र नहीं किया. जब समाजवादी पार्टी की सत्ता थी तो सबसे ज्यादा पार्टी के लिए काम हुआ.

कांग्रेस की तरह सपा भी खत्म होती जा रही है-सीएम योगी

SC/ST/OBC सभी महिलाओं को सम्मान मिले इसलिए ये सत्र है. कांग्रेस 40 साल से यूपी में बंजड़ होते जा रही है.शाह बानो प्रकरण में कांग्रेस ने क्या किया. मौलवियों के सामने नाक रगड़ी थी. अगर कांग्रेस मौलवी के दबाव में न आती तो शाहबानो को न्याय मिलता. तीन तलाक कानून में भी इंडी गठबन्धन ने इस कुप्रथा का समर्थन किया था. ये लोग देश को कठमुल्लापन की तरफ़ ले जाना चाहते हैं.

सपा के साथ भी यही हो रहा है. ये लोग दुर्दांत माफिया के सामने नाक रगड़ते थे.पूजा पाल उसका उदाहरण है.आप पूजा पाल के आखों के आंसू नहीं पोछ पाए.पूजा पाल के साथ जो हुआ और गेस्ट हाउस कांड जैसे मामले सपा की फितरत दर्शाते हैं. अबु आजमी, आज़म खान, एसटी हसन, अबू आज़मी सबके बयान लोगों को याद हैं. 17 अप्रैल को भी वही हुआ, नारी गरिमा से जुड़े प्रस्ताव को सदन में गिराया गया, फिर बधाई दी गई सबको.

लोग कहने लगे थे ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि बदायूं का 2014 का प्रकरण सबको याद है. इसपर पूरी दुनिया में बात हुई थी. बुलंदशहर 2016 में सामूहिक बलात्कार का मामला आया था तब आजम खान ने कहा था कि यह सरकार को बदनाम करने की साजिश है. सपा की सत्ता के दौरान यह कहा जाने लगा था कि देख सपाई, बिटिया घबराई.

सीएम योगी ने गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र किया

सीएम योगी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का चेहरा बोलने के लिए कुछ और दिखाने के लिए कुछ और है. उन्होंने गेस्ट हाउस कांड का भी जिक्र करते हुए कहा कि 1995 में दलित महिला मुख्यमंत्री के साथ गेस्ट हाउस कांड हुआ. ये सपा का आचरण है.तब स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी सपा के गुंडों से भिड़े थे, तब मायावती सुरक्षित बची थीं. आप लोग किस नारी गरिमा की बात करते हैं. 2014 में बदायूं में जो हुआ, उसपर आपके नेताओं ने क्या-क्या कहा.

आपको देख गिरगिट भी शरमा जाए-सीएम योगी

सीएम योगी के संबोधन के दौरान LOP माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा सदन में पहले चर्चा के लिए प्रस्ताव रखा जाए, फिर चर्चा करें. इस पर सीएम योगी ने उनकी चुटकी लेते हुए कहा कि अभी प्रस्ताव रखता हूं, पहले भूमिका/माहौल बना रहा हूं. आपलोग को देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए. यूपीए से नाम इंडी गठबंधन कर लिया.गिरगिट की तरह रंग बदल लिया.

खुद को सोशलिस्ट कहते, महिलाओं के लिए गंभीर नहीं दिखते

सीएम योगी ने विधानसभा प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से कहा कि आप लोग खुद को socialist कहते हैं. लेकिन महिलाओं के लिए कभी गंभीर नहीं दिखे.आप लोगों ने नारी की गरिमा को कभी महत्व नहीं दिया. कोरोना काल के दौरान उन्हीं महिलाओं के खाते में शासन की हर सुविधा का लाभ मिला.

सीएम योगी ने कहा कि सपा के उदय के साथ ही नारी विरोध की चीज दिखती है. 2014 में जनधन स्कीम आई थी. इसका फायदा खासकर महिलाओं को मिला था. सपा-कांग्रेस ने भी तब इसका विरोध किया था. पहली बार स्वतंत्र भारत मे गरीब व्यक्ति का जीरो एकाउंट खुला . 30 करोड़ महिलाओं का बैंक एकाउंट खुला. तब भी इंडी गठबंधन ने विरोध किया. यह गठबंधन हर अच्छे मुद्दों का विरोध करता है.

हमारी कोशिश- सदन 33 फीसदी महिलाएं पहुचें

विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत सीएम योगी के संबोधन से हुई. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से महिलाओं के लिए बहुत काम हुए. फिलहाल केंद्र में15 फीसदी महिलाएं ही सदन पहुंच पाई हैं. वहीं यूपी में 11-12 फीसदी महिलाएं ही विधानसभा तक आ पाई हैं. हमारी कोशिश है कि सदन तक महिलाओं के पहुंचने की संख्या 33 फीसदी हो जाए.

Follow Us