बॉक्स में धड़, बैग में हाथ-पैर… गोमती एक्सप्रेस में मिली महिला की सरकटी लाश, मचा हड़कंप

गोमती एक्सप्रेस में एक महिला का बॉक्स में सिर कटा धड़ और बैग में हाथ पैर कटे हुए रखे मिले. जीआरपी ने छपरा से लेकर लखनऊ तक सभी स्टेशनों की सीसीटीवी खंगाली है. युवती के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. फिलहाल, इस मामले का आरोपी कौन है, उसकी पहचान के लिए दो टीमें छपरा रवाना कर दी गई हैं.

गोमती एक्सप्रेस में मिला महिला का शव Image Credit:

लखनऊ में गोमती एक्सप्रेस S1 कोच में एक बॉक्स मऔर बैग में महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया है. महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 साल बताई जा रही है. महिला के शव पर सबसे पहले नजर ट्रेन की सफाई करने वाले स्टॉफ पर पड़ी. उसने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी को दी. इसके बाद जीआरपी और RPF की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया.

बता दें ट्रेन में सफर करने के दौरान किसी भी यात्री की नजर बक्से और बैग पर नहीं पड़ी. जब ट्रेन को वॉशिंग लाइन लाया गया तो एक कर्मचारी को लावारिश बक्सा और बैग दिखा. फिर जब जीआरपी ने बक्सा और बैग कब्जे में लेकर खोला तो उसमें करीब 30 से 35 साल की उम्र की महिला का शव मिला. महिला का बॉक्स में सिर कटा धड़ और बैग में हाथ पैर कटे हुए रखे मिले. इसके बाद जीआरपी ने छपरा से सभी स्टेशनों की सीसीटीवी खंगाली है. फिलहाल, इस मामले का आरोपी कौन है, उसकी पहचान के लिए दो टीमें छपरा रवाना कर दी गई हैं.

ग्रामीण परिवेश की लग रही महिला

पुलिस ने जब बक्सा खोला तो अंदर खून ही खून था. ऐसा लग रहा था कि युवती को बेहद धारदार हथियार से काटा गया है. वह ग्रामीण परिवेश में की गई है. उसकी बॉडी पर रंग-विरंगा ड्रेस सूट सलवार था. युवती के शव की शिनाख्त के लिए टीम गठित कर दी गई है. बोगी में सवार यात्रियों से पूछताछ से लेकर रूट के स्टेशनों से भी पड़ताल करेगी. फिलहाल, रेलवे अधिकारी भी इस मामले को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं.

पुलिस ने क्या बताया?

एसपी रेलवे मोहित मित्रा ने गोमती एक्सप्रेस में बॉक्स और बैग में एक महिला का कई हिस्सों में कटा शव मिला है. यह शव S1 कोच में बरामद हुआ. बक्से में युवती का सिर कटा धड़ और बैग में हाथ पैर कटे हुए रखे मिल हैं. फिलहाल, पुलिस इस मामले की छानबीन की कोशिश कर रही है. युवती की शिनाख्त की जा रही है. साथ ही आरोपी की पहचान के लिए भी पुलिस लगी हुई है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Follow Us