गर्मी की छुट्टियों में रेल टिकट न मिलने का टेंशन खत्म, यूपी से चलेंगी 57 स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों के दौरान रेलवे पहाड़ी राज्यों के लिए यूपी से 57 समर स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी में है. इसके लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रस्ताव भी भेज दिया गया. अगर बोर्ड की तरफ से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो पहाड़ी राज्यों के लिए ट्रिप प्लान कर रहे लोगों को टिकटों की मारामारी छुटकारा मिल सकता है.

ट्रेनें

एक महीने बाद से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी. इन छुट्टियों को देखते लोगों ने कई जगहों का ट्रिप प्लान करना शुरू कर दिया होगा. इनमें से कइयों के ट्रिप पहाड़ी राज्यों में होंगे. लेकिन ट्रेनों में टिकटों मारामारी. वेटिंग लिस्ट काफी ज्यादा है. ऐसे लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है. इन यात्रियों को छुट्टियों में ट्रिप का लुत्फ उठाने में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए रेलवे ने समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है.

पहाड़ी राज्यों के लिए 57 समर स्पेशल ट्रेन!

रेलवे के प्लान के मुताबिक ये ट्रेनें लखनऊ के रास्ते होकर पहाड़ी राज्यों में जाएंगी. इसका प्रस्ताव भी अधिकारियों की तरफ से भेज दिया गया है. इन ट्रेनों के रूट में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्य शामिल हैं. यानी कि अगर आप पहाड़ी राज्यों के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब पहाड़ी राज्यों के आपको आराम से टिकट मिल पाएगा.

रेलवे हर साल करता स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

रेलवे हर साल होली, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों में यात्रियों की भीड़ देखकर स्पेशल ट्रेनें चलाता है. गर्मी के छुट्टियों के दौरान भी रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को वेटिंग की जगह तुरंत आरक्षित सीटें मिल सके और उनकी यात्रा आरामदायक हो सके. फिलहाल लखनऊ से देहरादून, ऋषिकेश, काठगोदाम जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग चल रही है. ऐसे में अगर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला नहीं करेगा, यात्रियों या तो अपनी ट्रिप कैंसिल करनी पड़ेगी है.

रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

रेल अधिकारियों का कहना पहाड़ी राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेल बोर्ड भेज दिया गया है. मंजूरी मिलते ही रैक तैयार किए जाएंगे. फिर टाइम टेबल बनाकर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इन ट्रेनों जनरल से लेकर स्लीपर क्लास, थर्ड, सेकेंड व फर्स्ट एसी कोच रहेंगे. सभावना जताई जा रही है, इन ट्रेनों के संचालन से पहाड़ी राज्यों की यात्रा के लिए टिकटों की मारामारी कम हो जाएगी.

नियमित ट्रेनों में लगाए जाएंगे एक्सट्रा कोच

रेलवे नियमित ट्रेनों में भी एक्सट्रा कोच लगाने की प्लानिंग कर रहा है. लखनऊ से जम्मू, देहरादून, गुवाहाटी, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में जनरल की आठ, स्लीपर की 42, थर्ड एसी की 16, फर्स्ट व सेकेंड के चार-चार अतिरिक्त कोच को लगाने का प्लान है. ऐसा होने से पहाड़ी राज्यों के लिए ट्रैवेल की प्लानिंग कर रहे यात्रियों के लिए काफी सहूलियत हो जाएगी.

Follow Us