7 साल की मासूम को 30 मिनट तक नोचते रहे कुत्ते, मांस का लोथड़ा निकला, दर्दनाक मौत
लखनऊ में 7 साल की बच्ची को रविवार यानी 01 मार्च की शाम तकरीबन 6 से 7 बजे के बीच आदमखोर कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. परिजन आनन फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर गए. यहां डॉक्टर्स ने उसे को मृत घोषित कर दिया.
लखनऊ में कुत्तों ने शौच के लिए खेतों में गई एक 7 साल की मासूम बच्ची को नोच-नोचकर मार डाला. मासूम की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है. मां का रो-रोकर बुरा हाल है. रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में घटी इस घटना से हिंसक कुत्तों को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
आधे घंटे तक बच्ची को नोचते रहे कुत्ते
किसान दिलीप कश्यप और सोनी की सात साल की बेटी अंशिका कक्षा एक में पढ़ती थी. वह रविवार यानी एक मार्च की शाम तकरीबन 6 से 7 बजे के बीच अपने घर से कुछ दूरी पर बबूल के जंगल मे शौच करने गई थी. बच्ची के वहां पहुंचते ही आदमखोर कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया. कुत्ते तकरीबन आधे घंटे तक बच्ची को नोचते रहे.
घर नहीं पहुंचने पर बच्ची को खोजने निकला था परिवार
कुत्तों के हमले के दौरान बच्ची जान बचाने के लिए चिल्लाते रही. लेकिन उस वक्त आसपास किसी के मौजूद ना होने के चलते उसकी मदद नहीं की जा सकी. जब बच्ची देर तक घर नहीं पहुंची तो, परेशान परिवार के लोग उसे देखने बबूल के जंगल की तरफ गए. बच्ची को मां को कुत्तों का झुंड दिखा, जो मासूम को नोचते दिख रहे थे. यह देख मां शोर मचाया, तब जाकर मौके पर पहुंच ग्रामीणों ने कुत्तों को खदेड़ा.
बच्ची की मौत से गांव में मचा कोहराम
आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां डॉक्टर्स ने उसे को मृत घोषित कर दिया. बच्ची की मौत की खबर मिलते ही उसके गांव में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता पिता किसान हैं. शाम को वह शौच के लिए गई थी इस दौरान यह घटना घट गई. फिलहाल परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई. ऐसे में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है .
