लखनऊ में बनेगा स्माइलिंग ब्रिज, गोमती पर दिखेगा गुजरात के साबरमती जैसा नजारा, जानें क्या है खास

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) गोमती नदी पर ₹54 करोड़ की लागत से 180 मीटर लंबा पैदल पुल बनाएगा. ये पुल रिवरफ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ेगा और अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज पर डिज़ाइन किया गया है. मुंबई की आर.वैम्प स्टूडियो द्वारा चयनित आकर्षक डिजा इन लखनऊ की नई पहचान बनेगी, जिससे नदी किनारे की गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा.

गोमती नदी पुल

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने गोमती नदी पर 180 मीटर लंबे पेडेस्ट्रियन ब्रिज के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. करीब ₹54 करोड़ की लागत से बनने वाला ये पुल रिवर फ्रंट के दोनों तटों को आपस में जोड़ने का काम करेगा. इस पुल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसकी आकर्षक बनावट और सुंदरता लखनऊ शहर की एक नई पहचान बनेगी. परियोजना के लिए शासन से मंजूरी मिलते ही तुरंत निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि गोमती नदी पर, एडीसीपी ऑफिस के पास, अहमदाबाद के अटल ब्रिज की तर्ज़ पर एक पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा. ये रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को जोड़ने का काम करेगा.

ब्रिज का डिजाइन हुआ खास

ब्रिज की डिज़ाइन को बेहद खास बनाने के लिए आर्किटेक्ट डिजाइन कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया. इसमें देश भर से करीब 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने हिस्सा लिया था. ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था आरवैम्प स्टूडियो की डिजाइन का चयन किया. अब इसी के आधार पर ब्रिज का निर्माण कराए जाने की योजना है. इस ब्रिज के बनने से गोमती नदी के किनारे पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और उसमें सुविधा होगी.

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी कि गोमती नदी पर, एडीसीपी ऑफिस के पास, अहमदाबाद के अटल ब्रिज की शैली में एक पेडेस्ट्रियन ब्रिज बनाया जाएगा. इस पुल की डिज़ाइन को खास बनाने के लिए एक आर्किटेक्ट डिजाइन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था.

पुल की खासियत

इसमें देश भर की लगभग 25 आर्किटेक्ट संस्थाओं ने भाग लिया था और अपनी-अपनी डिज़ाइन भेजी थीं. ज्यूरी पैनल ने मुंबई की संस्था आरवैम्प स्टूडियो की डिज़ाइन का चयन किया, जिसके आधार पर अब पेडेस्ट्रियन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा. इससे वहां बनाए गए क्रिकेट स्टेडियम, विवाह स्थल, किड्स प्ले एरिया, एम्फीथिएटर, फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, वॉटर स्पोर्ट्स जैसी तमाम गतिविधियों का उपयोग अधिक प्रभावी हो सकेगा.

पेडेस्ट्रियन ब्रिज लखनऊ की टैगलाइन ‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’ की स्माइलिंग थीम पर आधारित होगा. इसकी झलक इसकी पूरी डिज़ाइन में देखने को मिलेगी. पुल की सतह पर स्टाम्प कंक्रीटिंग, जीआरसी पैनल, ग्रेनाइट, और एसीपी पैनल का काम किया जाएगा.