मलिहाबाद ईदगाह मुतवल्ली पर जानलेवा हमला, 8-10 दबंगों ने की फायरिंग, कई हिस्ट्रीशीटर आरोपी
मलिहाबाद के गढ़ी संजर खान में ईदगाह अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ. ईदगाह की सफाई का निरीक्षण करते समय दबंगों ने उन पर फायरिंग की. हालांकि फायर मिस होने से अध्यक्ष बाल-बाल बचे, हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर भी गोलियां चलाईं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ में मलिहाबाद के गढ़ी संजर खान में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि और ईदगाह के मुतवल्ली (वक्फ बोर्ड) पर जानलेवा हमला हुआ. अध्यक्ष ईदगाह अहसान अजीज ईदगाह का निरीक्षण और साफ सफाई करा रहे थे. इस दौरान पहले से घात लगाए हमलावरो ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, गनीमत रही कि हमले में अहसान अजीज बाल-बाल बच गए.
मामला मलिहाबाद थाना छेत्र के गढ़ी खंजर खा ईदगाह के पास का है, जब पीड़ित अहसन अजीज नमाज के लिए ईदगाह की सफाई को देखने के लिए गए थे. वहां पर पहले से मौजूद मुन्ना सोनू शादाब अली और उनके साथ कई अज्ञात लोगों ने पीड़ित एहसान खान पर जानलेवा हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में ईदगाह के मुतवल्ली को गंभीर चोटे आई हैं.
8-10 की संख्या में थे हमलावर, कई हिस्ट्रीशीटर आरोपी
बताया जा रहा है कि अहसन अजीज ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हैं. वह ईदगाह की साफ सफाई की व्यवस्था देखने के लिए प्रतिदिन ईदगाह जाते रहते हैं. इसकी जानकारी दबंग परिवार के लोग जो कि पहले से हिस्ट्रीशीटर आरोपी हैं. मुन्ना सोनू शादाब अली और उनके साथ कई अज्ञात लोगों ने पीड़ित पर अवैध असलहे के साथ अचानक हमला कर दिया.
हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से पीड़ित अहसन खान पर फायर कर दिया. हालांकि, फायर मिस होने के कारण पीड़ित बच गया और वहां से जान बचाकर भागने में कामयाब हो गए. लेकिन इसके बाद भी अपराधियों ने पीड़ित की गाड़ी पर कई राउंट फायरिग कर दी. पीड़ित एहसान खान ने पुलिस को तहरीर देकर, मामले में न्याय की गुहार लगाई है.
इलाके में दहशत, हजारों की संख्या में लोग थाने पहुंचे
ईदगाह के मुतवल्ली अहसन खान पर हुए जानलेवा हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. अध्यक्ष पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को लेकर आसपास के लोग आक्रोशित हैं, और हजारों की संख्या में मलिहाबाद थाने पर एकत्रित होकर अपराधियों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं. वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
