दो दिन होगी रामनवमी की छुट्टी, UP सरकार ने 27 मार्च को भी घोषित किया अवकाश; बताई ये वजह

रामनवमी पर इस बार दो दिन का अवकाश होगा. पहले सरकार ने केवल 26 मार्च के लिए अवकाश घोषित किया था, लेकिन अब 27 मार्च के लिए भी छुट्टी घोषित कर दी गई है. इस संबंध में सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है. इसमें सरकार ने दो दिन की छुट्टी की वजह भी बताई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ( फाइल फोटो) Image Credit:

उत्तर प्रदेश में इस बार रामनवमी पर दो दिन 26 व 27 मार्च को अवकाश होगा. इस संबंध में सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने अवकाश की अधिसूचना जारी कर दी है. पहले यह अवकाश केवल 26 मार्च के लिए ही तय किया गया था, लेकिन जनभावना का सम्मान करते हुए सरकार ने 27 मार्च के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है. योगी सरकार का मानना है कि रामनवमी की वजह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.

भगवान राम में लोगों की आस्था जगी है. इस लिए जनभावना और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए रामनवमी का अवकाश दो दिन का किया गया है. सरकार के इस फैसले के तहत अब 27 मार्च को भी सभी स्कूल-कॉलेजों व सरकारी संस्थान में छुट्टी रहेगी. इस छुट्टी में स्कूली बच्चों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक को मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन करने में सुविधा होगी. सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

अभी तक केवल अष्टमी की थी छुट्टी

सरकारी कलेंडर में अभी तक केवल 26 मार्च को दुर्गा अष्टमी की छुट्टी निर्धारित थी. ऐसे में कई लोग सवाल उठा रहे थे कि जिन्हें राम नवमी पर रामलला के दर्शन करने होंगे, या अपने घरों में कोई अनुष्ठान करना होगा, उनके लिए मुश्किल हो जाएगी. इस समस्या का समाधान करते हुए सीएम योगी की सरकार ने 27 नवंबर यानी रामनवमी के अवकाश की भी घोषणा कर दी है.

अधिसूचना में सरकार ने बताई वजह

योगी सरकार ने अपने फैसले में दो दिन के अवकाश की वजह भी बताई है. कहा कि मंदिरों में लगातार भीड़ बढ़ रही है. चूंकि भगवान राम में लोगों की आस्था बढ़ी है, ऐसे में लोग रामनवमी के दिन भगवान के लिए विशेष अनुष्ठान करेंगे. ऐसे में स्कूलों या सरकारी संस्थानों के खुले रहने की वजह से उन्हें असुविधा हो सकती है. इसे देखते हुए सरकार ने 27 मार्च को भी रामनवमी का अवकाश घोषित किया है.

Follow Us