‘सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही है’, बीजेपी पर जमकर बरसे अखिलेश

अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर फेक एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी धाक जमाने के लिए जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है. बुलडोजर भी जाति देखकर चलाया जा रहा है. इससे सबसे ज्यादा पीडीए की जनता प्रभावित हो रही है. फेक एनकाउंटर वाली सरकार को हटाएंगे.

अखिलेश यादव ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ‘आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें ज्यादा सुनने को मिल रही है. कई परिवारों ने इस बारे में खुलकर बात की है. .

अखिलेश ने बीजेपी को फेक एनकाउंटर वाली सरकार बताया

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि इससे यह साबित होता है कि सरकार फेक एनकाउंटर की साजिश कर रही है. सरकार अपनी धाक जमाने के लिए जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है. बुलडोजर भी जाति देखकर चलाया जा रहा है. इससे सबसे ज्यादा पीडीए की जनता प्रभावित हो रही है. फेक एनकाउंटर वाली सरकार को हटाएंगे.

अखिलेश यादव ने कहा कि फर्जी एनकाउंटर प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है. जिस समाज में मेलजोल की संस्कृति हुआ करती थी, आज वहां नफरत फैलाने के लिए मुठभेड़ की संस्कृति लाई जा रही है. फर्जी एनकाउंटर के माध्यम से मेंटल सॉफ्टवेयर को सेट किया जाता है. लेकिन अपडेट नहीं बल्कि आउटडेटेड बनाया जाता है. दिमाग में हिंसा को भरा जाता है और हत्या को जायज़ ठहराया जाता है.उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें कहा कि ‘जिस एनकाउंटर के पीछे चले मर्जी वो है फर्जी.’

बिजली के क्षेत्र में बीजेपी ने 10 सालों में कुछ काम नहीं किया-अखिलेश

अखिलेश यादव ने प्रदेश में जारी बिजली संकट को लेकर बीजेपी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से जनता बेहाल है. बीजेपी की सरकार ने पिछले 10 सालों में बिजली के क्षेत्र में बिल्कुल भी काम नहीं किया है. सिर्फ बिजली का बिल बढ़ाकर जनता से लूट की है. प्रदेश में जो बिजली मिल रही है, वह सपा सरकार में लगाए गए बिजलीघरों से आ रही है.

देश आर्थिक संकट की ओर है-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश आर्थिक संकट की ओर है. महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है. बीजेपी की सरकार असत्य के रास्ते पर है. बीजेपी की सरकार ने प्रदेश तो अंधकार की तरफ धकेल दिया है. रोज-रोज पेट्रोल-़डीजल के रेट में इजाफा किया जा रहा है.

Follow Us