लखनऊ: ठीक नहीं गया UPSC का पेपर तो छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, गोमती नदी में लगा दी छलांग
लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक छात्र ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा अच्छी नहीं होने पर खौफनाक कदम उठा लिया. तनाव के चलते उनने पक्का पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी. स्थानीय पुलिस और SDRF की टीमों ने गहन खोज अभियान चलाकर छात्र के शव को बरामद कर लिया है.
लखनऊ के थाना चौक क्षेत्र में सोमवार को एक छात्र ने खौफनाक कदम उठा लिया. छात्र ने UPSC की परीक्षा अच्छी नहीं होन पर गोमती नदी में छलांग लगा दी. उसने सुबह पहले अपनी बाइक को ट्रॉमा सेंटर के पास खड़ी की और पक्का पुल से नदी में कूद गया. घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई थी. बाद में पुलिस भी पहुंची और युवक की तलाश शुरू की.
गोताखोरों द्व्रारा काफी देर तक युवक के न मिलने पर पुलिस ने SDRF टीम को मौके पर बुलाया. काफी मशक्कत के बाद SDRF और स्थानीय पुलिस टीम की संयुक्त खोज अभियान के दौरान युवक के शव को बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी गई है.
पिता नहीं हैं, मां सरकारी कॉलेज की वॉयस प्रिंसिपल
पुलिस ने मुताबिक, सुबह करीब 10:15 बजे थाना चौक पर युवक के गोमती नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली थी. युवक की पहचान प्रखर आनंद पाल (26 साल), पुत्र स्वर्गीय विष्णु पाल के रुप में हुई है. वह लखनऊ के आलमबाद का रहने था. सूचना पर युवक की मां सुष्मलता पाल भी मौके पर पहुंची, वह खुद हुसैनाबाद इंटर कॉलेज की वॉयस प्रिंसिपल हैं.
प्रखर आनंद एक होनहार छात्र और IIT ग्रेजुएट था
इस घटना के बाद से युवका की मां सुष्मलता पाल का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा प्रखर आनंद पाल 24 मई को आयोजित UPSC सिविल सेवा परीक्षा में सम्मिलित हुआ था. परीक्षा अपेक्षा के अनुरूप न होने के कारण मानसिक तनाव में था. वह कल से ही परेशान दिख रहा था. प्रखर आनंद एक होनहार छात्र और IIT ग्रेजुएट था.
परीक्षा खराब होने पर मां ने बढ़ाया था मनोबल
मृतक की माता ने यह भी बताया कि कल परीक्षा देकर लौटने के बाद प्रखर ने पेपर खराब होने की बात कही थी. इस पर उन्होंने बेटे को ढांढस बंधाते हुए कहा था ‘कोई बात नहीं बेटा, तुम अच्छे बच्चे हो. अगली बार एग्जाम जरूर क्लीयर कर लोगे.’ अब इस दुखद घटना के बाद से पीड़ित मां सदमे में हैं. वहीं, पुलिस की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है.