UP में अगले 3 दिन रेनी डे, लखनऊ-प्रयागराज में सुबह से हो रही बारिश; जानें अपने जिले में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को ही राजधानी लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज सहित 40 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई. इससे पूरे प्रदेश में मौसम ठंडा और सुहाना हो गया है. स्थिति को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

सांकेतिक तस्वीर, इमेज श्रोत- AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरे रौ में है. पूरे प्रदेश में सावन की फुहारें पड़ रही हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को ही राजधानी लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज सहित 40 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई. इससे पूरे प्रदेश में मौसम ठंडा और सुहाना हो गया है. स्थिति को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

अलग अलग जिलों से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार से पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है. इसकी वजह से आसमान में बादल छाए हैं. सोमवार को 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश हुई. वहीं लखनऊ, कानपुर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, वाराणसी, प्रयागराज, बहराईच, बांदा, सुल्तानपुर, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, आगरा समेत 30 से अधिक जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसी प्रकार मंगलवार को भी कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है. इस दौरान कई जगह तेज रफ्तार में हवाएं भी चल रही है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कशीनगर, महाराजगंज के अलावा सिद्धार्थ नगर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, करोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

बिजली गिरने का भी खतरा

सम विभाग के मुताबिक बदले मौसम में मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद के अलावा कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, लंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, दायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर आदि जिलों में बिजली गिरने का खतरा है.

Follow Us