दो लिंक एक्सप्रेसवे से आपस में कनेक्ट होंगे UP के तीन एक्सप्रेसवे, जानें क्या है प्लान

उत्तर प्रदेश के तीनों बड़े एक्सप्रेसवे जल्द ही एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान बनाया है. यूपीडा ने इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं.

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश के तीनों बड़े एक्सप्रेसवे जल्द ही एक दूसरे से कनेक्ट हो जाएंगे. इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने दो ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का प्लान बनाया है. यूपीडा ने इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं. इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू करने से पहले इसके लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण कर लिया है. उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे छह लेन के होंगे. हालांकि भविष्य में इनका विस्तार 8 लेन तक किया जा सकेगा. इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तीन साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा. योजना के मुताबिक आगरा एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए इटावा से हरदोई तक लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा. चूंकि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पहले ही आगरा एक्सप्रेसवे में इटावा के पास जुड़ रहा है.

90 किमी लंबा होगा एक्सप्रेसवे

अब गंगा एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए इटावा के पास से लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू किया जाएगा और इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए छह जिलों को कनेक्ट करते हुए जलालाबाद तहसील के कौसिया गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे में मिलेगा. इस लिंक एक्सप्रेस वे की लंबाई करीब 90 किलोमीटर होगी. इसके निर्माण पर कुल 7488.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

आगरा-लखनऊ से जुड़ेगा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेस बनाने को हरी झंडी मिल गई है. यह करीब 50 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस वे मोहान रोड से शुरू होगा.इसके बाद लखनऊ-कानपुर तथा रायबरेली-लखनऊ हाईवे को पार करते हुए गोसाईगंज में चंदा सराय गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में मिल जाएगा. इस परियोजना पर करीब 4775.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही सुल्तानपुर, रायबरेली ही नहीं, अयोध्या, बाराबंकी, आजमगढ़ और गाजीपुर बलिया जाने वाले वाहन शहर के बाहर-बाहर ही निकल जाएंगे.

लखनऊ में कम होगा ट्रैफिक प्रेशर

इस लिंक एक्सप्रेसवे के पूरा होने पर राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक प्रेशर कम हो जाएगा. शहर में रोज घुसने वाले करीब एक लाख से अधिक वाहन बाहर से ही निकल जाएंगे. इसके लिए दोनों नेशनल हाईवे पर इंटरचेंज बनाया जाएगा. इन दोनों लिंक एक्सप्रेसवे का काम कराने के लिए यूपीडा ने 17 इंजीनियरों को नियुक्त करेगा. इनमें मुख्यालय स्तर पर दो अधीक्षण अभियंता होंगे, वहीं फील्ड में निगरानी के लिए दो अधिशासी और दो सहायक अभियंता भी होंगे.

Follow Us