UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, तीन लड़कों ने 3 दिन तक की दरिंदगी

लखनऊ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. छात्रा को दिन तक बंधक बनाया और नशीली कॉफी पिलाकर बारी-बारी से शारीरिक शोषण किया. पीड़िता के पिता ने दरिंदों के लिए एनकाउंटर की मांग की है.

यूपीएससी छात्रा से लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप

लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म का एक रुह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा को बंधक बनाकर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया. इस घिनौने वारदात को तीन दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया. दरिंदों ने पीड़िता को कमरे में जबरन बंद करके और नशीली कॉफी पिलाकर बारी-बारी से शारीरिक शोषण किया.

पीड़िता छात्रा दिल्ली के एक बड़े कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है. साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुटी है. छात्रा कॉलेज की छुट्टियों में जौनपुर अपने घर आई हुई थी. दिल्ली पुलिस ने मामले में जीरो FIR दर्ज की. इसके आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है.

चारबाग स्टेशन पर छात्रा को ट्रेन से उतार लिया

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता छात्रा इस बार यूपीएससी की परीक्षा देने वाली थी, 15 में को एडमिट कार्ड आना था. जिसके लिए वह सुहेलदेव एक्सप्रेस से वापस दिल्ली जा रही थी. ट्रेन के चलने के बाद छात्रा ने जौनपुर के अपने एक परिचित शिवम यादव को इसकी जानकारी दी. जैसे ही ट्रेन चारबाग स्टेशन पहुंची, शिवम अपने दोस्त सनी के साथ वहां पहुंच गया.

इशके बाद दोनों ने छात्रा के साथ ज़िद करके ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद सुशांत गोल सिटी इलाके में मेदांता हॉस्पिटल के पास एक कमरे में ले गए. कमरे में पहुंचने के बाद एक युवक खाना लेने चला गया और खाना खाने के बाद शिवम ने युवती को कॉफी पीने के लिए कहा, जिसमें पहले से ही नींद की गोली मिलाई हुई थी. इसके बाद छात्रा गहरी नींद में बेहोश हो गई.

3 दिन तक बंधक बना छात्रा के साथ हैवानियत

बेहोशी का फायदा उठाकर शिवम ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर भी आरोपी नहीं माना और रात भर छात्रा के साथ हैवानियत करता रहा. अगले दिन 16 मई को हैवान शिवम कमरे से बाहर निकल गया और उसका दोस्त सनी यादव वहां पर पहुंच गया. युवती के साथ सनी यादव ने भी कई बार रेप की घटना को अंजाम दिया.

पीड़ित छात्रा को दरिंदों ने एक कमरे में कैद कर रखा था. आरोपी जब भी बाहर जाते कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर देते. इतना ही नहीं 17 में को इस घिनौने खेल में एक और तीसरा लड़का शामिल हो जाता ,है जिसे पीड़िता पहचानती नहीं थी. तीनों ने मिलकर 18 मई की दोपहर तक जबरन बारी-बारी उसकी आबरू को तार तार करते रहे.

फिर जबरन ट्रेन में बैठाकर भेज दिया दिल्ली

लगातार तीन दिन तक शोषण करने के बाद 18 मई को आरोपियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन के लिए एक कैब बुक की. इसके बाद युवती को जबरन सुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बैठाकर दिल्ली रवाना कर दिया. ट्रेन जब बरेली के स्टेशन के पास पहुंची तो युवती ने हिम्मत जुटाकर पिता को अपनी पूरी आपबीती बताई, जिसे सुनकर पिता के होश उड़ गए.

पीड़िता के पिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई. उन्होंने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सूचना दी. जीआरपी ने सूचना मिलते ही ट्रेन के पास पहुंची और युवती को दिल्ली के आनंद विहार थाने ले गए. जहां पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में जीरो एफआईआर दर्ज की गई. बाद में उसके आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज किया गया.

सिर्फ न्याय नहीं, दरिंदा का एनकाउंटर चाहिए- पिता

आरोपियों की पहचान शिवम यादव पुत्र लक्ष्मी शंकर यादव निवासी जौनपुर, सनी यादव पुत्र नन्दलाल निवासी जौनपुर और शिवम का एक अन्य साथी शामिल था. इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1), 123, 127(3), 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है. इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.

वहीं, पीड़िता के पिता ने बताया गया कि उनकी बेटी पढ़ाई में बहुत तेज है. लेकिन इस घिनौनी घटना के बाद उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है, वह पूरी तरीके से सदमे में है और परिवार से बात करना बंद कर दिया है. पीड़ित पिता ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमें सिर्फ न्याय नहीं बल्कि दरिंदा का एनकाउंटर होना चाहिए.

Follow Us