UP Cabinet Expansion: योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ, दो को मिला प्रमोशन
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 में दूसरी बार कैबिनेट का विस्तार हुआ है. इसमें 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई जबकि दो मंत्रियों को प्रमोशन मिला है. जनभवन में विधायक एक-एक कर मंत्री पद की शपथ ली. जानें मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े हर एक अपडेट...
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार Image Credit:
योगी सरकार 2.0 का दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को होने जा रहा है. जनभवन में पांच से छह विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके अलावा कुछ मंत्रियों के विभाग में कटौती और कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के विभाग बदलवा भी हो सकता है. जनभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आगाज हो चुका है, एक-एक कर विधायक मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.
UP Cabinet Expansion Update:
बीजेपी नेता अजीत पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश सिंह राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद सभी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभकामनाएं दी हैं.
- यूपी कैबिनेट में कुल 6 नए मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 2 कैबिनेट मंत्री और चार राज्यमंत्री शामिल हैं. वहीं, इनके अलावा दो राज्य मंत्रियों ने प्रमोशन पाकर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ ली है. अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र सिंह तोमर को राज्य मंत्री से प्रमोशन देखर स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है.
- सोमेंद्र सिंह तोमर ने स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली. इनके अलावा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्य मंत्री, सुरेंद्र दिलेर राज्य मंत्री और हंसराज विश्वकर्मा ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है.
- कृष्णा पासवान ने भी राज्य मंत्री की शपथ ली है. फतेहपुर में खागा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान पार्टी में प्रमुख दलित महिला चेहरा हैं. चार बार की विधायक हैं और पहला चुनाव उन्होंने 2002 में जीता. 63 साल की कृष्णा पासवान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से विधानसभा तक पहुंची हैं.
- अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली.
- मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. ऊंचाहार (रायबरेली) के विधायक और सपा के बागी नेता मनोज पांडेय लगातार तीसरी बार विधायक हैं. 2012, 17 और 22 में वह सपा के टिकट पर चुनाव जीते और 2024 के लोकसभा चुनावों से ठीक पहले सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.
- BJP नेता भूपेंद्र सिंह ने CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली राज्य कैबिनेट में सबसे पहले मंत्री के तौर पर शपथ ली. भूपेंद्र चौधरी यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं. उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बिरादरी का बड़ा चेहरा माना जाता है. मुरादाबाद के रहने वाले भूपेंद्र चौधरी पूर्व में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं.
- मंत्रिमंडल विस्तार में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और समाजवादी पार्टी से आए ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे, अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से विधायक सुरेन्द्र सिंह दिलेर, फतेहपुर की खागा सीट से विधायक कृष्णा पासवान, कन्नौज की तिर्वा से विधायक कैलाश राजपूत और वाराणसी से रहने वाले मनोनीत MLC हंसराज विश्वकर्मा को जगह मिल सकती है.
- अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में दलित, पिछड़ों पर ज्यादा फोकस रहने वाला है. संभावित 6 नए मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित समाज से हैं. योगी कैबिनेट में अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं, सरकार में अभी 54 मंत्री काम कर रहे हैं. नीचे विस्तार से जुड़े हर अपडेट आप देख सकते हैं…
Follow Us
विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन
अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी
मुंबई स्टाइल में देशी स्वाद; भुला नहीं पाएंगे मुल्तानी छोले-पाव का टेस्ट
15 साल कर ली प्राइवेट नौकरी, कब और कितनी मिलेगी पेंशन