‘भाजपाई ही माफियाई हैं…’ मऊ में सपा सांसद से बदसलूकी पर भड़के अखिलेश; बोले- चेहरों की AI पहचान कर FIR हो

मऊ में रेलवे कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद राजीव राय से बदसलूकी का आरोप है. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के समर्थकों ने हंगामा किया. अब इस हंगामे ने यूपी की राजनीति गरमा दी है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी को 'माफिया' बताया और आरोप लगाया कि वे जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

मऊ में ट्रेन के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को बीजेपी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हो गई. आरोप है कि इस दौरान सपा सांसद राजीव राय से बदसलूकी की गई है, जहां मंच पर कैबिनेट मंत्री एके शर्मा भी मौजूद थे. सपा सांसद राजीव राय ने मंत्री और उनके समर्थको पर सीधा आरोप लगाते घटना की निंदा की है.

वहीं, अब इस हंगामे ने यूपी की राजनीति गरमा दी है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा को ‘माफिया’ बताया और आरोप लगाया कि वे जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों की तस्वीर साझा करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे चेहरों की एआई पहचान कर घटना में शामिल सभी अराजक तत्वों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें.

ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने लिखा, ‘भाजपा बाहर के राज्य के अपराधियों को उप्र में बुलाकर जो वातावरण बिगाड़ रही है वो घोर निंदनीय है. सपा के सांसद राजीव राय के प्रयासों से जन हित में ‘मऊ-आनंद विहार ट्रेन’ चली है, लेकिन उसके उद्घाटन के अवसर पर जानबूझकर माहौल तनावपूर्ण बनाया गया. हंगामा करनेवालों के चेहरों की एआई पहचान-पड़ताल हो.’

उन्होंने आगे लिखा कि,’ ये सब हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं, जो प्रदेश में ‘आमंत्रित अपराधी’ की तरह बेख़ौफ़ घूम रहे हैं. ये विपक्ष से अधिक मुख्यमंत्री जी के लिए चुनौती है कि यूपी ‘इंटर-स्टेट’ माफ़ियाओं के लिए सराय-आरामगाह बन गया है. अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मान लिया जाएगा ये सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ है और ‘भाजपाई ही माफ़ियाई हैं’.’

सपा नेताओं ने मामले में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया

वहीं, अब सपा सुप्रीमो का यह ट्विट राजनीतिक माहौल को पूरी तरह से गर्म का दिया है. इस बीच बीजेपी नेता सीओ घोसी जितेंद्र कुमार सिंह से भी भीड़ गए जिसकी पूरी निंदा हो रही है. राजीव राय सपा सांसद ने पूरे कायर्कम को लेकर जो हंगामा हुआ उसका जिम्मेदार बीजेपी को बताया. साथ ही कहा की मंत्री के साथ में चलने वाले ने पूरा माहौल खराब किया है.

यह पहली बार नहीं है, पिछली बार भी रेलवे के आयोजित कार्यक्रम में सपा और बीजेपी नेता आपस में भीड़ गए थे. वहीं, इस घटना पर विपक्ष बीजेपी सरकार पर हमलावर है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगा रही है. वहीं, इस घटना को लेकर मऊ के स्थानीय सपा नेताओं ने भी एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग रखी है.

Follow Us