एक थप्पड़ ने बदली मेरठ के इस मार्केट की तस्वीर..एक बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, बाकी ने अपनी दुकानें खुद तोड़ ली

साल 2012 में आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना की शिकायत पर भूखंड 661/6 का निर्माण रोकने के लिए आवास विकास के अधिकारी पहुंचे थे. उस समय एक व्यापारी ने आवास विकास के अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था.इसके बाद से इस मार्केट के बुरे दिन शुरू हो गए थे. अब इस इलाके में चल रही दुकानें,स्कूल,बैंक या अन्य व्यापारिक गतिविधियों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई है.

सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई Image Credit:

मेरठ का सेंट्रल मार्केट पिछले कई दशकों से फल फूल रहा था. यहां लोग रहने के साथ-साथ बिना अनुमति के अपना व्यवसाय भी कर रहे थे. अब यहां चल रही दुकानें,स्कूल,बैंक या अन्य व्यापारिक गतिविधियों पर सीलिंग की कार्रवाई हुई. एक बिल्डिंग पर बुलडोजर चला तो बाकी लोगों ने खुद अपने हाथों से अपनी दुकानें तोड़ ली, लेकिन क्या आप जानते हैं इस अवैध मार्केट के बुरे दिन एक थप्पड़ से शुरू हुआ था.

एक थप्पड़ के चलते सेंट्रल मार्केट के बुरे दिन हुए शुरू

साल 2012 में आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना की शिकायत पर भूखंड 661/6 का निर्माण रोकने के लिए आवास विकास के अधिकारी पहुंचे थे. उस समय एक व्यापारी ने आवास विकास के अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद लोकेश खुराना ने पूरे सेंट्रल मार्केट की जानकारी आवास विकास विभाग से हासिल करना शुरू कर दिया.

अवैध तरीके से दुकानें बनाकर चल रहा था व्यवसाय

इसी कड़ी में लोकेश खुराना को पता चला कि इस मार्केट में अवैध रूप से दुकानें बना कर लोग व्यवसाय कर रहे हैं. लोकेश खुराना ने उस समय अवैध मार्केट के खिलाफ हाई कोर्ट में PIL फाइल कर दी . धीरे धीरे जब एक बिल्डिंग के अवैध होने का पता चला तो व्यापारियों ने ही एक दूसरे की शिकायत करनी शुरू कर दी.

एक पर एक्शन…बाकी ने अपनी दुकानें खुद तोड़ी

आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना का मकसद था, भ्रष्टाचार के मामलों का खुलासा करना था. ऐसे में अवैध मार्केट को लेकर अधिकारी भी सवालों के घेरे में आए. फिलहाल, सेंट्रल मार्केट में अब स्थित ऐसी है कि व्यापारियों का व्यापार एक दम चौपट है. कार्रवाई होते देख लोगों ने दुकानों को अपने हाथों से तोड़ना शुरू कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने 44 संपत्तियों को सील करने का दिया था आदेश

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने यहां 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया. इस आदेश में 6 अस्पताल, 5 स्कूल और बैंक भी शामिल हैं जिनको सील किया जाना है. हाई कोर्ट विभाग से 9 तारीख तक इसको लेकर जवाब भी मांगा है. फिलहाल, कार्रवाई के बाद सेंट्रल मार्केट का माहौल गरमा गया. विपक्षी पार्टियों के नेता यहां पहुंच कर राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं.

Follow Us