खुलते ही सील हो गया यूट्यूबर शादाब जकाती का करोड़ों का ज्वेलरी शोरूम, जानें क्यों

यूट्यूबर शादाब जकाती ने अपना नया ज्वेलरी शोरूम 'जकाती ज्वेलर्स' को 28 अप्रैल को खोला था. लेकिन अब उसे सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जिस कॉम्प्लेक्स में ये शोरूम खोला गया था उसकानिर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया था और नियमों के विरुद्ध संचालन किया जा रहा था. इसलिए पूरे 'ग्रैंड स्क्वेयर' कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया है, जिसमें ये शादाब जकाती का भी शोरूम आता है.

यूट्यूबर शादाब जकाती Image Credit:

आवास विकास परिषद की टीम ने मेरठ स्थित हापूड रोड स्थित ‘ग्रैंड स्क्वेयर’ कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया है. इसी कॉम्प्लेक्स में मशहू्र यूट्यूबर शादाब जकाती का नया ज्वेलरी शोरूम ‘जकाती ज्वेलर्स’ को 28 अप्रैल को खोला था. कॉम्पलेक्स अवैध होने के कारण शोरूम भी सील कर दिया गया.

आपको बता दें कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया था और नियमों के विरुद्ध संचालन किया जा रहा था. शादाब जकाती का शोरूम खुलने के कारण ये पूरा कॉम्प्लेक्स नजरों में आ गया. अधिकारियों ने बताया कि पहले भी नोटिस दिए जाने के बावजूद सुधार न होने पर यह कदम उठाया गया. शादाब जकाती ने 28 अप्रैल को ही इस शोरूम की ओपनिंग की थी. इस शोरूम का उद्घाटन भी विवादों से घिरा हुआ था जिस पर पुलिस ने पहले भी कार्यवाही की थी.

भाजपा नेता ‘ग्रैंड स्क्वेयर’ कॉम्प्लेक्स’ में गड़बड़ियों की शिकायत की थी

भाजपा नेता राहुल ठाकुर ‘ग्रैंड स्क्वेयर’ कॉम्प्लेक्स’ में निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की शिकायत आवास विकास विभाग में की थी. शिकायत के मुताबिक पार्किंग की जगह पर दुकान बनाकर नियमों की अनदेखी की गई है. इससे पहले उन्होंने शादाब जकाती के कंटेंट को लेकर भी आपत्ति जताई थी.

ज्वेलरी शोरूम के उद्घाटन के दौरान भी उनपर हुई थी कार्रवाई

शोरूम की ओपनिंग के दौरान भी शादाब जकाती विवादों में आए थे. उनपर बिना प्रशासनिक अनुमति के रोड शो निकालने आरोप लगा था. इससे इलाके में भारी भीड़ जुट गई थी, ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई थी. इस मामले में भी शादाब जकाती पर धारा 163 के उल्लंघन में कार्रवाई की गई थी.

अक्सर विवादों में रहते हैं शादाब जकाती

बता दें कि शादाब जाकाती अक्सर विवादों में रहते हैं. उन्हें साल 2025 में एक विवादित वीडियो बनाने को लेकर गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी. इसके अलावा उनपर उनकी महिला सहकलाकार ने भी गंभीर आरोप लगाए थे. हालांकि, बाद में वह आरोपों से मुकर गई थीं. बता दें कि शादाब जकाती वीडियो 10 रुपये वाला बिस्कुट पैकेट काफी वायरल हुआ, जिसे लाखों-करोड़ों लोगों ने देखा और कई सेलिब्रिटीज ने भी उसे रीक्रिएट किया. इसके बाद वह काफी पॉपुलर हो गए थे.

Follow Us