यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, नोएडा में सुबह-सुबह बरसे बादल; आज 24 जिलों भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट
पिछले 24 घंटों में पश्चिमी यूपी में मॉनसून सक्रिय रहा. इस साल 10 दिन की देरी से आए मॉनसून ने सोनभद्र-महराजगंज से एंट्री ली है. वहीं, आज मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश में मानसून अब सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून का असर अधिक देखने को मिला, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य दर्ज की गईं. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है. कई स्थानों पर भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई.
इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून लगभग 10 दिन की देरी से उत्तर प्रदेश पहुंचा है. मंगलवार को मानसून ने सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते प्रदेश में प्रवेश किया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में मानसून प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तेजी से आगे बढ़ सकता है. इस दौरान दोनों संभागों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं.
इन 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को पश्चिमी यूपी के अनेको जगहों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. नोएडा-गाजियाबाद में सुबह-सुबह मौसम ने अपना मिजाज बदला और कई जगहों पर बारिश हुई. वहीं, मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, 40 से 50 kmph से हवा चलने की संभावना है.
मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संभद्र, हमजानपुर, चोंडौली, सोनतर्भदास नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, जयपुर, बुलंदशहर, हबीजनौर, अमृतसर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, सोमभल, बदायूं, मिमिरपुर, मिस्बा, झांसी, लहलाटपुर और आस-पास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
इन जिलों में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी
वहीं, बोंडा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संभल, हमज़ानपुर, चंदौली, वाराणसी, संत राहवदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, आगरा, फिरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, मीरपुर, मिस्बा, झांसी और लाहिलतपुर में मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
इन जगहों पर गरज के साथ बारिश/तूफान और तेज़ हवाएं (स्पीड 40 से 50 kmph) चलने की संभावना है. इन इलाकों में ओले गिरने और बिजली गिरने का खतरा ज़्यादा है. वहीं, मॉनसून से तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को सबसे अधिक तापमान फतेहगढ़ में 40.2 डिग्री, सबसे कम बस्ती और नजीबाबाद में 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
