अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, छोटी बहन संंग पत्नी ने दी खौफनाक मौत; BF ने भी दिया साथ

मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पत्नी ने अपनी बहन और प्रेमियों के साथ मिलकर पति पवन कुमार ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले बंधक बनाया, फिर बिजली के झटके दिए और अंत में जहर देकर जान ले ली. अवैध संबंधों के चलते पति को रास्ते से हटाने के लिए यह खूनी साजिश रची गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आई और पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

​उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. यहां एक युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या उसकी खुद की पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और छोटी बहन के साथ मिलकर की है. आरोपियों ने पहले उसे घर में बंधक बनाया, फिर बिजली के करंट लगाए और आखिर में जहर देकर जान ले ली. वारदात मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मृत युवक की पहचान कुंदनपुर में रहने वाले पवन कुमार ठाकुर (30) के रूप में हुई है. वह एक निजी कंपनी में नौकरी कर अपने परिवार का पेट पालता था. पुलिस के मुताबिक पवन की पत्नी और साली ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया और फिर इसे वारदात को सुसाइड करार देने की कोशिश की. आरोपियों ने खुद ही फोनकर पवन के घर वालों को सूचना भी दी.

पोस्टमार्टम से खुला हत्या का राज

पुलिस भी पहले मामले को सुसाइड ही मान रही थी, लेकिन शनिवार की शाम जब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई. इसमें पवन को बिजली के करंट देने और जहर के सेवन की पुष्टि हुई है. इस रिपोर्ट को देखने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी आंचल, उसकी बहन शिखा और उनके दोनों प्रेमियों को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इन्होंने वारदात की पूरी कहानी पुलिस के सामने बयां कर दी है.

सामने आई अवैध संबंधों की कहानी

पुलिस के मुताबिक संभल जिले की रहने वाली आंचल की शादी छह साल पहले पवन के साथ हुई थी. उनकी एक दो साल की मासूम बेटी भी है. पहले पवन पहले अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में रहता था. वहीं पर उसकी पत्नी आंचल के अवैध संबंध पवन के चचेरे भाई के बेटे अंकित के साथ हो गया. आंचल और अंकित आए दिन मिलने लगे. भनक लगी तो पवन पत्नी को लेकर यहां कुंदनपुर में रहने लगा. उधर, आंचल की बहन शिखा के भी अवैध संबंध जयंतलपुर निवासी अजय दिवाकर से थे.

बाधा बना पति तो ले ली जान

पुलिस के मुताबिक शिखा भी पवन के साथ ही रहती थी. जैसे ही पवन काम पर निकलता, शिखा और आंचल अपने-अपने प्रेमियों को घर में बुला लेती थीं. जानकारी होने पर पवन ने इसका विरोध किया तो आंचल और शिखा ने अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पवन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. वहीं शुक्रवार की शाम जब पवन काम से लौटा तो आंचल ने जानबूझकर झगड़ा किया और इसी झगड़े में आंचल और शिखा ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आंचल और शिखा ने पहले पवन को रस्सी से बांधकर डाल दिया. इसके बाद फोन कर अपने प्रेमियों अंकित और अजय को बुला लिया. फिर चारों ने मिलकर पवन को बिजली के करंट लगाए. इसी दौरान जबरन उसके मुंह में जहर डाल दिया. पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपियों ने बताया कि पवन की तड़प-तड़प कर मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने इसे सुसाइड करार देने के लिए नाटक रच डाली.

Follow Us