शादी से पहले टूटी रीना से रामसुघर की सगाई! शुरू हुआ पेंशन विवाद और रील का ड्रामा; आखिर सच क्या है?

उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 वर्षीय रामसुघर और 30 वर्षीय रीना की सगाई का मामला सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में है. पहले यह मामला दूल्हा और दुल्हन की उम्र के बड़े अंतर के लिए चर्चित था, अब विवादित बयानों के कारण. पहले सगाई के वीडियो वायरल हुए, फिर रामसुघर ने इनकार किया. बेटी ने इसे झूठा बताया, लेकिन अब रीना ने पहले पति की वापसी का दावा कर शादी से इनकार किया है.

राम सुगर की रानी Image Credit:

उत्तर प्रदेश के औरैया में 75 वर्षीय रामसुघर और 30 साल की रीना की सगाई का मामला सोशल मीडिया में लगातार सुर्खियों में है. पहले इस मामले की चर्चा उम्र में 45 साल बड़े दूल्हे से शादी को लेकर थी. अब इस शादी से इनकार के पीछे हो रहे ड्रामा से हो रही है. एक तरफ रीना सोशल मीडिया पर रामसुघर के खिलाफ वीडियो पोस्ट कर रही है. जवाब में रामसुघर की बेटी ने भी मोर्चा संभाल लिया है.

सोशल मीडिया में चल रहे इस वीडियो वार के बीच लगातार सवाल उठ रहा है कि आखिर सच क्या है? आइए, पूरा मामला समझने की कोशिश करते हैं. बता दें कि पिछले महीने सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. यह वीडियो 75 साल के रामसुघर और 30 साल की रीना की सगाई का था. इसके बाद इनके हल्दी और मेंहदी का भी वीडियो सामने आया.

फिर विवाद और सफाई

ये दोनों वीडियो वायरल होने के बाद समाज में कई तरह की बातें कहीं जानें लगी. कहा गया कि यह नकली शादी और इसकी शूटिंग सोशल मीडिया में सब्सक्राइबर और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है. इसी बीच एक नया वीडियो सामने आया. यह वीडियो खुद रामसुघर का था. इसमें वह शादी से इनकार करते नजर आए. हालांकि रामसुघर की बेटी राधा ने एक दूसरा वीडियो बनाकर इसपर सफाई दी. दावा किया था कि किसी ब्लॉगर ने रुपये का लालच देकर उसके पिता से गलत बयानी करा ली है.

अब रीना का वीडियो पर बवाल

राधा ने अपने वीडियो में दावा किया था कि यह शादी असली है और पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी. इसके बाद अब रीना ने वीडियो जारीकर दावा किया है कि उसका पहला पति वापस आ गया है. इसलिए यह शादी नहीं हो सकती. इसके बाद राधा ने रीना पर तंज कसते हुए राजपूत समाज की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया है.

दोनों बनाती है रील

स्थानीय लोगों के मुताबिक रामसुघर की बेटी राधा और रीना दोनों रील बनाती है. इस रील के चक्कर में ही दोनों की मुलाकातें बढ़ी और दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ. फिर रीना और राधा के पिता रामसुघर की प्रेम कहानी सामने आई. इसके बाद सगाई, हल्दी-मेंहदी और शादी की बात हुई. लेकिन बात पूरी होने से पहले ही इनके बीच विवाद भी हो गया.

Follow Us