डेढ़ साल की बच्ची को छोड़कर बॉयफ्रेंड संग फुर्र हुई पत्नी, पति का आरोप-अपने साथ जेवर और नगदी भी ले गई

मुरादाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर डेढ़ साल की बेटी को पड़ोसियों के पास छोड़कर अपने प्रेमी संग फुर्र होने का आरोप लगाया है. पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे कीमती जेवरात और नगदी भी ले गया.

मुरादाबाद में पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

मुरादाबाद के मझोला इलाके की रहने वाली एक महिला अपनी 14 महीने की मासूम बच्ची को पड़ोसियों के पास छोड़कर संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है. अब इस मामले में उसका पति जिले के आला अधिकारियों के पास पत्नी और उसके प्रेमी की शिकायत लेकर पहुंचा है.

पीड़ित पति आकाश कश्यप, ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुरादाबाद को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. आकाश का आरोप है कि उसकी पत्नी दीपा बीते 15 जून 2026 को घर से आधार कार्ड ठीक कराने का बहाना बनाकर निकली थी. लेकिन वह वापस नहीं लौटी है.

पति ने कहा- पत्नी अपने साथ जेवरात, नगदी भी ले गई

पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में रखे कीमती जेवरात, नगदी और अपनी सवा साल की बेटी को लावारिस छोड़कर देवेंद्र सैनी नामक व्यक्ति के साथ चली गई है. पीड़ित ने थक-हारकर पुलिस से अपनी पत्नी को बरामद करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है.

महिला के घर से लापता होने के घटना में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने पीड़ित को आश्वस्त किया है और थाना प्रभारी मझोला को आवश्यक कानूनी कार्यवाही और त्वरित जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं. पीड़ित आकाश कश्यप ने अपनी शिकायत में घटना की जानकारी पुलिस को सिलसिलेवार तरीके से दिया है.

आधार कार्ड बनवाने के बहाने गई बाहर, फिर नहीं लौटी

पीड़ित पति ने बताया कि लाइनपार स्थित चरन सिंह चौक के पास एक किराये के मकान में रहता है. 15 जून को उसकी पत्नी दीपा ने पड़ोसियों से कहा कि वह अपना आधार कार्ड सही कराने जा रही है. अपनी 1 साल 2 महीने की बेटी को नीचे उनके पास छोड़ गई थी. इससे ठीक 15 मिनट पहले घर पर एक अज्ञात महिला भी आई थी. उसके जाते ही दीपा भी निकल गई थी, काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी थी, तो आकाश ने उसकी हर संभावित जगह तलाश की थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है.

पीड़ित पति ने कहा-परिवार सदमे में

पति का शिकात में आरोप लगाकर कहा कि उसे बाद में पता चला कि वह देवेंद्र सैनी नामक व्यक्ति के साथ गई है. पति का कहना है लापता होने के साथ ही महिला घर से भारी मात्रा में कीमती सामान और नकदी भी अपने साथ समेट ले गई है. पीड़ित ने आगे बताया कि इस घटना से पीड़ित का पूरा परिवार गहरे सदमे और परेशानी में है. पुलिस अब दोनों मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लेकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है.

Follow Us