पति बाहर गया कमाने, घर में ससुर खेलने लगा गंदा खेल; तंग आकर बहू ने उठा लिया खौफनाक कदम

मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां पति के बाहर रहने पर बहू संग ससुर की हैवानियत का मामला सामने आया है. ससुर की बार-बार गंदी हरकतों से तंग आकर बहू ने ब्लेड से ससुर के गुप्तांग पर वार कर दिया. फिलहाल ससुर अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने बहू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

अस्पताल में भर्ती हुआ ससुर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग कई दिनों से अपनी ही बहू को हवस का शिकार बना रहा था. संकोच की वजह से शुरू में बहू ने इग्नोर किया, लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ते देख बहू ने खौफनाक फैसला ले लिया. शुक्रवार को जब ससुर ने फिर उसके साथ गंदा खेल खेलने की कोशिश की तो पहले से तैयार बैठी बहू ने ब्लेड से उसके प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया. इस घटना में ससुर बुरी तरह से जख्मी हो गया.

खून से लथपथ हालत में उसे अस्प्ताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस की पूछताछ में बहू ने बताया कि उसका पति परिवार का पेट पालने के लिए हरियाणा में रिक्शा चलाता है. इसकी वजह से घर में वह और उसके ससुर रहते हैं. महिला ने बताया कि उसका ससुर आए दिन उसके साथ गलत काम करता था.

बुढाना कोतवाली क्षेत्र का है मामला

यह मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र की सफीपुर पट्टी इलाके का है. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेने के बाद पड़ोसियों से भी पूछताछ की है. इसमें पड़ोस की महिलाओं ने बताया कि अपने ससुर की हरकतों से महिला तंग आ गई थी. वह अक्सर कहती थी कि संकोच की वजह से वह विरोध नहीं कर पाती और उसका ससुर इसका नाजायज लाभ उठाता है. आखिरकार जब उससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने शुक्रवार को अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार ही दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला के दो मासूम बच्चे हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है. सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है. आरोपी महिला ने वारदात कबूल किया है. उसने वारदात की पूरी कहानी भी बताई है. यदि वारदात के संबंध में कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us