मुजफ्फरनगर में हैवानियत की हदें पार, पिता-चाचा नाबालिग बेटी से महीनों तक करते रहे घिनौना काम
मुजफ्फरनगर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने पिता और चाचा पर कई महीनों तक रेप का आरोप लगाया है. शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे शहर को दहला कर रखा दिया है.
मुजफ्फरनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक 14 साल की नाबालिग बेटी ने अपने पिता और चाचा पर रेप का आरोप लगाया है. पहले चाचा ने भतीजी को हवस का शिकार बनाया, जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अपने पिता से की, तो कलयुगी बाप भी हैवान बन बैठा और रिश्तों को कलंकित कर दिया.
नगर कोतवाली में पीड़िता ने 30 अप्रैल को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. उसने अपने पिता फरमान और चाचा आसिफ पर कई महीना तक रेप करने का आरोप लगाया. शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को बीएनएस और पोक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे शहर को दहला कर रख दिया है.
मामी के साथ थाने पहुंचकर लगाई मदद की गुहार
बताया जा रहा है कि पीड़ित किशोरी की मां कुछ साल पहले आरोपी पिता की हरकतों से परेशान होकर उन्हें छोड़कर चली गई थी. जिसके चलते एक दिन मौका पाकर पीड़िता के चाचा आसिफ ने पहले उसके साथ घिनौना काम किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए 4 महीनों तक लगातार पीड़िता के साथ बलात्कार करता रहा.
आखिर में परेशान होकर पीड़िता ने जब अपने पिता को चाचा की करतूत बताई तो इस कलयुगी पिता ने भी एक दिन अपनी इस बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला. जिसके बाद पीड़िता ने शामली निवासी अपनी मामी से संपर्क किया और अपने पिता और चाचा की सारी करतूत बताई, और मामी के साथ थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई.
आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार किया- ASP
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना कोतवाली में बच्ची ने अपने पिता और चाचा पर रिपीटेडली रेप का आरोप लगाया. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. पिता और चाचा को गिरफ्तार किया जा चुका है. बच्ची के बयान लिए जा रहे हैं. और साथ ही आगे की कार्यवाही की जा रही है.
