बरेली: NEET परीक्षा के बीच छात्रा की तबीयत बिगड़ी, हुई बेहोश, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

बरेली में जारी NEET UG री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परीक्षा के बीच वह बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद पुलिस और स्वास्थ्य टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार अब छात्रा की हालत सामान्य है.

बरेली नीट री-एग्जाम: छात्रा की तनाव के कारण बिगड़ी तबीयत

बरेली कॉलेज में रविवार को आयोजित नीट री-एग्जाम के दौरान एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. परीक्षा चल रही थी, तभी छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई. परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और स्वास्थ्य टीम को सूचित किया, जिसके बाद छात्रा को धनवंती तोमर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां अब छात्रा की हालत सामान्य बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार. छात्रा तन्वी बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मुंशी नगर की रहने वाली है. वह बरेली कॉलेज में नीट री-एग्जाम देने पहुंची थी. परीक्षा के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई. घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया था. डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को एंग्जायटी की समस्या हुई थी.

तनाव और घबराहट के कारण हुई बेहोश

परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस ने इस मामले में सतर्कता दिखाई और बिना देरी किए छात्रा को बरेली के धनवंती तोमर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने छात्रा की जांच शुरू की और इलाज दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा को एंग्जायटी की समस्या हुई थी और अब उसकी हालत में सुधार है. छात्रा तनाव और घबराहट के कारण बेहोश हो गई थी.

अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार देखा गया है. परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और छात्रा की देखभाल की जा रही है. नीट जैसी बड़ी परीक्षा के दौरान कई छात्र मानसिक दबाव और चिंता महसूस करते हैं. ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना और माता-पिता की ओर से सहयोग और परीक्षा के दौरान खुद पर दवाब न देना भी जरूरी होता है.

जल्द ही वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी- डॉ.

धनवंती तोमर हॉस्पिटल के डॉ रेहान ने बताया कि छात्रा बरेली कॉलेज में नीट की परीक्षा दे रही थी. परीक्षा के दौरान वह अचानक बेहोश हो गई. उसे अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर के अनुसार छात्रा को एंजायटी की समस्या हुई है और उसकी हालत में सुधार है. जल्द ही वह पूरी तरह ठीक हो जाएगी.

Follow Us