नोएडा में आग का डबल अटैक, सेक्टर 75 के बाद अब सेक्टर 52 के PG में लगी भीषण आग, नीचे था रेस्टोरेंट
अब नोएडा 52 के एक इमारत में आग लग गई है. इस बिल्डिंग में पीजी की व्यवस्था है. वहीं, भूतल में रेस्टोरेंट चलाया जाता है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद बिल्डिंग में मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश कर रही है.
नोएडा के सेक्टर 75 की आईवी काउंटी सोसायटी में अभी आग की लपटें पूरी तरह बुझ ही नहीं पाई हैं. इस बीच नोएडा सेक्टर-52 स्थित शताब्दी विहार के ई-3 ब्लॉक के एक बिल्डिंग में भी आग लगने की घटना सामने आ रही है. जिस इमारत में आग लगी है, उसके भूतले में एक रेस्टोरेंट है. वहीं, ऊपर पीजी की सुविधा है. फिलहाल, आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
पहले सेक्टर 75 की सोसायटी में लगी आग
इससे पहले नोएडा के सेक्टर 74 स्थित हाईराइज सोसाइटी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई आग आईवीवी आईवीटी सोसायटी की 28 मंजिला टावर की 12वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में लगी देखते ही देखते आगे ने विकराल रूप ले लिया और फ्लैट की खिड़कियों से ऊंची ऊंची लपटे और काला धुआं निकलने लगा.आग की सूचना मिलते ही सोसाइटी में रहने वाले लोगों के बीच दहशत फैल गई लोग अपने फ्लैट छोड़कर सीढ़ियों के जरिए नीचे की ओर भागने लगे सुरक्षा को देखते हुए पूरी बिल्डिंग को खाली कर लिया गया और आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.
दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
दोनों ही घटनाओं में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. आग पर काबू पाया जा रहा है. प्रशासनिक अधिकारी मौके पर है. फिलहाल, सभी का फोकस आग पर काबू पाने को है. आग लगने की असल वजह की जानकारी जांच के बाद ही सामने आ पाएगी. दोनों ही जगहों पर एहतियात के तौर पर मेडिकल टीमों को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. सेक्टर 52 जिस इमारत में वहां भूतल में चल रहा रेस्टोरेंट भी जांच का विषय है. किस परिस्थिति में और कैसे यह रेस्टोरेंट चल रहा था.