LLB छात्र की हत्यारोपी का एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल, सवालों के घेरे में नोएडा पुलिस

ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र के हत्यारोपी का एनकाउंटर करने के बाद पुलिस अब खुद मुश्किल में फंस गई है. वायरल तस्वीरों में एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर, हत्यारोपी के साथ दोस्ताना अंदाज़ में दिख रहे हैं. इन तस्वीरों ने नोएडा पुलिस के साथ-बदमाश गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि पुलिस पहले अपनी पीठ थपथपा रही थी. छात्र की हत्या कूड़े के विवाद में हुई थी.

नोएडा में बदमाश के साथ सूरजपुर कोतवाल का वीडियो वायरल Image Credit:

राष्ट्रीय राजधानी से सटे ग्रेटर नोएडा में LLB छात्र के हत्यारोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है. पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. इस उपलब्धि पर पुलिस अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि पुलिस की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इन तस्वीरों में एनकाउंटर करने वाले इंस्पेक्टर ही हत्यारोपी के साथ गलबहियां करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद नोएडा पुलिस खुद सवालों के घेरे में आ गई है.

बता दें कि पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा के साकीपुर गांव में एलएलबी छात्र की गोली मारकर हत्या हो गई थी. इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने अब मुख्य आरोपी मंगेश उर्फ टिल्लू को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही थी. इतने में सूरजपुर थाना पुलिस की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गया. इसमें पुलिस और बदमाशों की मिलीभगत सामने आई है.

साथ नजर आए बदमाश-पुलिस

वायरल हो रहे तस्वीरों में एक तस्वीर सूरजपुर कोतवाल विनोद कुमार की है. इसमें वह हत्यारोपी मंगेश उर्फ टिल्लू के साथ नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों काफी सहज और मौज मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया है. सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस और बदमाशों के बीच गठजोड़ को खूब उछाल रहे हैं. हालांकि इस वायरल वीडियो और तस्वीर पर नोएडा पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

कूड़े के विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक साकीपुर गांव में रहने वाले साजन भाटी एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. कुछ दिन पहले गांव में घर के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर आरोपी मंगेश के साथ विवाद हुआ था. इसी विवाद में आरोपी ने देर रात शादी समारोह से लौटते वक्त साजन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था. इसके बाद साजन के भाई ने पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगाया. ऐसे में दबाव बनने पर पुलिस ने आरोपी का हॉफ एनकाउंटर करते हुए अरेस्ट किया है.

Follow Us