स्कूल बस में दिव्यांग छात्रा से छेड़छाड़, नेशनल स्तर की शूटिंग चैंपियन है पीड़िता; हुआ एक्शन

नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके स्कूल बस का ड्राइवर बीते चार महीने से छेड़छाड़ कर रहा था. लाज के मारे छात्रा तो चुप रह गई, लेकिन उसकी सहेली ने खुलासा कर दिया.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. आरोप है कि उसके स्कूल बस का ड्राइवर बीते चार महीने से छेड़छाड़ कर रहा था. लाज के मारे छात्रा तो चुप रह गई, लेकिन उसकी सहेली ने खुलासा कर दिया. उसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी बस चालक को अरेट कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर ही है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत चुकी है. घटना का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की एक सहेली ने आरोपी चालक की हरकत देख ली. उसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बस चालक लवकुश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं स्कूल प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर चालक की नियुक्ति और पुलिस सत्यापन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं. पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी बेटी बचपन से ही सुनने में असमर्थ है और स्कूल की बस से आना-जाना करती है.

आरोपी ने 4 महीने किया टॉर्चर

उन्होंने बताया कि अप्रैल महीने में उनकी बेटी मेरठ में आयोजित शूटिंग वृत्त के लिए स्कूल की टीम के साथ गई थी. रास्ते में आरोपी चालक ने पहली बार उसके साथ छेड़छाड़ की. उस समय आरोपी ने विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद आरोपी ने बार-बार इस वारदात को दोहराया. परिजनों का आरोप है कि आरोपी स्कूल बस में सवार अन्य बच्चों को पहले उतारता था और फिर वह छात्रा को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ करता था. इससे पीड़िता मानसिक तनाव में रहने लगी थी.

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़ित पिता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. 26 जुलाई को वह अस्पताल से लौटने के बाद फिर स्कूल गई तो आरोपी ने यही हरकत की. यह उनकी बेटी की सहेली ने देख लिया. इसके बाद प्रिंसिपल को शिकायत दी, फिर उन्हें जानकारी हुई तो पुलिस में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

स्कूल प्रबंधन को नोटिस

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर चालक की नियुक्ति पुलिस वेरिफिकेशन और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं. साथ ही स्कूल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. जांच टीम शिक्षकों कर्मचारियों बस स्टॉफ़ और अन्य लोगों के बयान में दर्ज करेगी. पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

Follow Us