माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत! जेल में बंद भाई से जा रहा था मिलने
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई है. वह जेल में बंद अपने भाई से मिलने जा रहा था, जब हाईवे पर कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादमें आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हैं. अतीक परिवार के लिए यह एक बड़ा झटका है.
उत्तर प्रदेश में माफिया अतीक अहमद के परिवार को एक और बड़ा झटका लगा है. अतीक के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई अली अहमद से मिलने के लिए झांसी जेल जा रहा था. इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में अबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
तीसरे बेटे असद की एनकाउंटर में हुई थी मौत
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई. अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 में नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था. इस हादसे के बाद परिवार पर दूखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
माफिया अतीक अहमद के कुल पांच बेटे थे, उमर, अली, असद, अहज़म और अबान. तीसरा बेटा असद अहमद अप्रैल 2023 में उमेश पाल हत्याकांड के बाद झांसी में यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था. वहीं अतीक के बड़े बेटे उमर और अली अलग-अलग आपराधिक मामलों में जेल में बंद हैं. जबकि पत्नी आंफशा अतीक की मौत के बाद से फरार है.
पुलिस कस्टडी के दौरान हुई थी अतीक की हत्या
अतीक अहमद खुद प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आया था. 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान उसकी और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत की खबर के बाद अतीक परिवार एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
पुलिस ने फरार आंफशा पर 50,000 का इनाम घोषित कर रखा है. अतीक अहमद पर हत्या, रंगदारी, अपहरण और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे 160 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. इसमें आंफशा भी सह आरोपी थी. वहीं, पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अबतक अतीक की लगभग 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां ध्वस्त कर चुकी है.
